अपडेटेड 25 August 2024 at 23:31 IST
वैवाहिक जीवन में भरना है मिठास या घर में चाहिए खुशियों की बौछार? जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये एक चीज
Janmashtami 2024: अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खटास आ गई हो, तो उसे जन्माष्टमी के दिन बस एक चीज घर लेकर आना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Married Life Upay For Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी त्योहार का बहुत ही खास और विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसी दिन द्वापर युग में भगवान विष्णु के आठवे अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान का जन्म होता है और लोग बड़ी ही धूमधाम से इस दिन को मनाते हैं। इस दिन इनके जन्म के बाद बाल गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं मान्यता है कि इस मौके पर अगर श्री कृष्ण की प्रिय वस्तु घर लाते हैं तो इससे पती-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है साथ ही घर में खुशहाली आती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में भी मनमुटाव चल रहा है, तो जन्माष्टमी के मौके पर बस ये एक चीज घर ले आएं।
वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण को बहुत सारी वस्तुएं प्रिय हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि बांसुरी उनकी सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन अगर घर पर बांसुरी लेकर आते हैं तो इसका बहुत ही खास महत्व होता है और साथ ही यह लाभदायक भी होता है। तो चलिए जानते हैं कि बांसुरी को घर लाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की प्रिय वस्तु बांसुरी घर लाने के क्या फायदे हैं?
भगवान की कृपा
जन्माष्टमी के दिन बांसुरी घर लाने पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। साथ ही इसे घर में रखने से परिवार में प्रेम बढ़ने लगता है।
दांपत्य जीवन में खुशहाली
मान्यता है कि जन्मोत्सव पर बांसुरी घर लाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आता है। साथ ही पति, पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
Advertisement
पति-पत्नी की अनबन
अगर अक्सर आपका आपके पार्टनर के साथ मनमुटाव होता रहता है, तो ऐसे में जन्माष्टमी के दिन बांसुरी को घर लेकर आएं और अपने सिरहाने रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने पर पति-पत्नी के बीच के झगड़े खत्म होते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है।
मानसिक तनाव के लिए
मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इससे स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
Advertisement
वास्तु दोष से छुटकारा
जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाने से वास्तु दोष दूर हो सकता है। इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है।
कृष्ण की प्रिय वस्तु कहां रखना होगा शुभ?
वास्तु के मुताबिक कृष्ण की प्रिय वस्तु बांसुरी को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां इसे कोई देख न सके। आप इसे अपने मंदिर, तिजोरी या सिर के पास थोड़ी दूरी पर रख सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 23:31 IST