अपडेटेड 12 April 2024 at 19:21 IST
Vrat Food: क्या आप भी व्रत में फलाहारी समझकर खाते हैं ये चीजें, जान लें नहीं तो टूट सकता है व्रत
नवरात्रि के दिनों में बहुत से लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में वह कई चीजों को फलाहारी समझकर खा लेते हैं, लेकिन कुछ चीजों को खाने से व्रत टूट जाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Vrat Falahari: इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर कोई माता रानी की भक्ति में डूबा है और उनकी आराधना के साथ ही व्रत भी रखता है। कुछ लोग सिर्फ पानी पीकर ही व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग फलाहारी खाकर करते हैं। जिसमें वह कई सारी चीजों को शामिल करते हैं, लेकिन कई बार वह जिन चीजों को फलाहारी समझकर खा रहे होते हैं, उनका इस्तेमाल व्रत में वर्जित होता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को फलाहारी समझकर नहीं खाना चाहिए।
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि व्रत में लोग सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी, पराठे, पकौड़े, हलवा, टमाटर, हल्दी समेत कुछ सब्जियों को भी शामिल करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ चीजों का इस्तेमाल व्रत में करना वर्जित होता है जिनके बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
व्रत में आप भी खाते हैं ये चीजें, तो अब न करें ये गलती
फलाहारी में इस तेल का न करें इस्तेमाल
व्रत के दौरान दलहन चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसलिए लोग सरसों के बजाय देसी घी और मूंगफली के साथ ही सोयाबीन के तेल का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। बता दें कि सोयाबीन भी दहलन में आता है। इसलिए इसके तेल का इस्तेमाल व्रत में नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको व्रत टूट सकता है।
टमाटर
अक्सर सभी लोग टमाटर को एक फल की तरह मानते हैं और व्रत में इसे फलाहारी के तौर पर खाते हैं, लेकिन इसका सेवन भी वर्जित माना गया है। दरअसल, टमाटर एक खट्टी सब्जी है। ऐसे में इसे फलाहार में शामिल नहीं करना चाहिए।
Advertisement
हरा साग
कहते हैं कि हरे साग का सेवन भी व्रत में नहीं करना चाहिए। दरअसल, पत्तेदार साग में छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जो खूब साफ करने के बाद भी रह ही जाते हैं। ऐसे में अगर आप व्रत में इसका सेवन करते हैं, तो आपका व्रत टूट जाता है। इसलिए व्रत में हरे साग का सेवन वर्जित माना जाता है।
बासी चीजें
आजकल लोगों के घरों में फ्रिज की सुविधा है और वह बचे हुए खाने को उसमें रखते हैं ताकि वह खराब न हो। ऐसे में कई बार व्रत के आलू या कोई भी फलाहार बच जाता है, तो उसे रख देते हैं और बाद में खाते हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बासी चीजों को व्रत में नहीं खाना चाहिए इससे व्रत भंग होता है।
Advertisement
हल्दी
हल्दी को सभी शुभ और मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल भूलकर भी व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे व्रत में खाने से मना किया जाता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 17:07 IST