अपडेटेड 21 November 2025 at 14:10 IST

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का आलौकिक मिलन, जानें इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

Vivah Panchami 2025: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? आइए इस

Vivah Panchami 2025
Vivah Panchami 2025 | Image: AI

Vivah Panchami 2025: ज्योतिष शास्त्र में विवाह पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यहीं एक ऐसा योग है, जिसमें प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। हिंदू पंचांग के हिसाब से विवाह पंचमी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन दंपत्ति राम-जानकी की पूजा करते हैं और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कई लोग इस दिन व्रत रखता है। 

ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी ममोकामनाएं पूरी हो सकती है और दांपत्य जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन भगवान राम और माता सीता का पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त 

विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा के लिए बेहद शुभ योग बन रहे हैं और इस दौरान विधिवत रूप से पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 
वैदिक पंचांग के मुताबिक, अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 24 नवंबर को रात 09 बजकर 22 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा। गणना के हिसाब से विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर को ही मनाया जाएगा।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:04 से 06:58 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:53 से 02:36 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त-शाम 05:22 से 05:49 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:42 से 12:35 बजे तक

ये भी पढ़ें - 'Washroom', 'Restroom' & 'Bathroom' के बीच का ये अंतर, जिसे 99% लोग करते हैं नजरअंदाज; जान‍ लिया तो सब कहेंगे ‘वाह’

Advertisement

विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा का महत्व

अगर किसी जातक के विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा विधिवत रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान के साथ प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती है। इस दिन घर पर रामचरितमानस का पाठ जरूर करें। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 14:10 IST