Vivah Muhurat: मार्च में शादी के लिए सिर्फ 10 दिन रहेंगे खास, नोट करें तारीख और विवाह का शुभ मुहूर्त
Vivah Muhurat March 2024: यहां जानिए मार्च 2024 में विवाह के लिए पड़ने वाली तिथि और शुभ मुहूर्त।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vivah Muhurat March 2024: हिंदू धर्म में विवाह का काफी खास महत्व होता है। विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना गया है। विवाह जैसे पवित्र बंधन में वर-वधु 7 फेरे लेकर एक दूजे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हैं। अब जाहिर सी बात है कि विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने के लिए समय भी शुभ होना चाहिए।
लिहाजा विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जाता है। इसके लिए शादी योग्य लड़का-लड़की के कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों को देखकर विवाह की तारीख तय की जाती है। ऐसे में अगर आप भी शादी के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस साल मार्च महीने के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में जान लेना चाहिए।
दरअसल, मार्च 2024 में महज 10 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं मार्च में पड़ने वाले इन शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में।
मार्च 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त
तारीख: 1 मार्च
दिन: शुक्रवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट
Advertisement
तारीख: 2 मार्च
दिन: शनिवार
विवाह मुहूर्त: शाम 08 बजकर 24 मिनट से 3 मार्च सुबह 06 बजकर 44 मिनट
तारीख: 3 मार्च
दिन: रविवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 55 मिनट
Advertisement
तारीख: 4 मार्च
दिन: सोमवार
विवाह मुहूर्त: रात 10 बजकर 16 मिनट से 5 मार्च सुबह 06 बजकर 42 मिनट
तारीख: 5 मार्च
दिन: मंगलवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट
तारीख: 6 मार्च
दिन: बुधवार
विवाह मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट
तारीख: 7 मार्च
दिन: गुरुवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 40 मिनट से सुबह ही 08 बजकर 24 मिनट
तारीख: 10 मार्च
दिन: रविवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 01 बजकर 55 मिनट से 11 मार्च शाम 06 बजकर 35 मिनट
तारीख: 11 मार्च
दिन: सोमवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 12 मार्च सुबह 06 बजकर 34 मिनट
तारीख: 12 मार्च
दिन: मंगलवार
विवाह मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।