अपडेटेड 23 January 2024 at 09:38 IST

अयोध्या राम मंदिर जा रहे हैं तो जरूर करें इन जगहों के दर्शन, मंदिर परिसर के भीतर है मौजूद

Ayodhya Ram Temple: अगर आप अयोध्या राम मंदिर जा रहे हैं तो आपको मंदिर परिसर के अंदर ही इन जगहों के दर्शन भी करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Ayodhya: Ram Temple illuminated ahead of Ram Lalla’s Pran Prathistha
अयोध्या राम मंदिर | Image: ANI

Ayodhya Ram Mandir: सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था, जिसके बाद आज 23 फरवरी से आम लोगों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। यानी कि आज से आम लोग भी अपने प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे।

ऐसे में अगर आप भी राम मंदिर दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं तो आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी कि राम मंदिर परिसर में आप न सिर्फ रामलला बल्कि मंदिर में बनाए गए अन्य मंदिर, चिन्ह, स्मारक और इमारतों के दर्शन भी कर सकेंगे।

जी हां, अयोध्या राम मंदिर परिसर में मुख्य राम मंदिर के अलावा कई और भगवान के मंदिर, स्मारक और इमारत, चिन्ह आदि बनाए गए हैं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर राम मंदिर के अंदर आप किन-किन चीजों को देखने के लुत्फ उठा सकते हैं।

राम मंदिर परिसर में ये जगह भी देखें

महर्षि वाल्मिकी मंदिर

Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में आप महर्षि वाल्मिकी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक महर्षि वाल्मिकी ने रामायण की कहानी लिखी थी।

महर्षि वशिष्ठ मंदिर

Advertisement

पौराणिक कथाओं के मुताबिक महर्षि वशिष्ठ राजा दशरथ के राजगुरु और राम के गुरु थे। यही वजह है कि राम मंदिर में उनके लिए भी मंदिर बनाया गया है।

हनुमान मंदिर

कहते हैं जहां राम वहीं हनुमान। शायद यही कारण है कि राम मंदिर परिसर में भगवान हनुमान का भी मंदिर बनाया गया है। आप यहां के दर्शन भी कर सकते हैं।

निषादराज मंदिर

पौराणिक कथाओं के अनुसार वनवासकाल में निषादराज ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार करवाई थई। जिस कारण राम मंदिर परिसर में निषादराज का भी मंदिर बनाया गया है।

जटायु प्रतिमा

राम मंदिर परिसर में आप जटायु प्रतिमा को भी देख सकते हैं। ये काफी भव्य है।

देवी अहिल्या का मंदिर

राम मंदिर परिसर में देवी अहिल्या का मंदिर भी तैयार किया जा रहा है। रामायण कथा के अनुसार वह गौतम ऋषि की पत्नी थी। भगवान राम की कृपा के चलते वो पत्थर से स्त्री बनी, क्योंकि गौतम ऋषि ने उन्हें श्राप दिया था।

शिव मंदिर

राम मंदिर परिसर में भगवान शिव का भी मंदिर बनाया गया है। आप यहां आकर इस मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

शबरी का मंदिर

इसके अलावा राम मंदिर परिसर में माता शबरी का भी मंदिर तैयार हो रहा है। 

ये भी पढ़ें : मंगलवार का व्रत करने के एक-दो नहीं बल्कि कई हैं फायदे, लाभ जान बन जाएंगे हनुमान भक्त
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 07:59 IST