अपडेटेड 14 March 2024 at 09:34 IST
Vishnu Puja: गुरुवार के दिन इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल
Vishnu Ji Ki Puja Vidhi: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय आपको ये पूजा विधि अपनानी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vishnu Ji Ki Puja Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति की जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी या पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। हालांकि कई लोग श्री हरि की पूजा तो करते हैं लेकिन उन्हें पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसा गलत पूजन विधि के कारण होता है। इसलिए गुरुवार के दिन श्री हरि की पूजा करते समय आपको सही पूजन विधि की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं।
इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा (Worship Of Lord Vishnu)
- भगवान विष्णु की पूजा करने से पहले गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर श्री हरि का ध्यान से करें।
- इसके बाद स्नान करके पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अब पूजा शुरू करने से पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- इसके बाद मंदिर को साफ कर एक चौकी लगाएं और उस पर लाल या पीले रंग का कोई साफ या नया कपड़ा बिथा दें।
- अब इस चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
- पूजा का पूरा फल पाने के लिए आप विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की मूर्ति भी स्थापित करें।
- इसके बदा भगवान विष्णु का ध्यान कर गुरुवार का व्रत करने का संकल्प लें।
- अब भगवान की प्रतिमा के आगे घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं।
- अब विष्णु जी को पीले फूल, फल और चंदन अर्पिल करें।
- पूजा में भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी जल्दी प्रसन्न होंगे।
- इसके अलावा आप भगवान को किसी पीली चीज का प्रसाद बनाकर भोग लगाएं।
- अब सच्चे मन से विष्णु जी और मां लक्ष्मी की आरती करें।
- इसके बाद आप भोग के प्रसाद को घर के सभी सदस्यों में बांटकर पूजा संपन्न कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 06:55 IST