अपडेटेड 13 June 2024 at 09:12 IST

Vishnu Pujan: विष्णुजी को करना चाहते हैं खुश? तो अर्पित करें ये फूल, बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा

Vishnuji ke priye phool: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आपको गुरुवार के दिन उन्हें उनके प्रिय फूल अर्पित करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
vishnu bhagwan
भगवान विष्णु | Image: Freepik

Vishnuji ke priye phool: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

ऐसे में अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी या पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें उनके प्रिय पुष्प अर्पित करने चाहिए। जी हां, इन फूलों को गुरुवार की पूजा में शामिल कर आप भगवान विष्णु की आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कौन-कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

भगवान विष्णु को अर्पित करें ये फूल (Vishnuji ke priye phool)

कमल का फूल

भगवान विष्णु को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए आपको गुरुवार के दिन पूजा के दौरान विष्णुजी को कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रहे सभी दुखों का नाश होगा और भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

Advertisement

कदम्ब के फूल

कमल के अलावा भगवान विष्णु को कदंब के फूल भी बेहद प्रिय हैं। इस पुष्प को विष्णु जी के चरणों में अर्पित करने से वह अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए गुरुवार की पूजा में विष्णुजी को कदम्ब के फूल जरूर अर्पित करें।

Advertisement

पीले फूल

भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन विष्णुजी की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग के विभिन्न फूल अर्पित कर सकते हैं। इन फूलों से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपने भक्त की सभी चिंताओं का नाश करेंगे और उसके जीवन को खुशियों से भर देंगे।

चंपा के फूल

कहते हैं भगवान विष्णु के समक्ष चंपा के फूल चढ़ाने से जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए गुरुवार के दिन विष्णुजी को चंपा के फूल जरूर चढ़ाएं। इससे आपको आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलेगी।

तुलसी की मंजरी

विष्णु पूजन में तुलसी का विशेष महत्व होता है। वहीं, गुरुवार के दिन विष्णुजी के समीप तुलसी की मंजरी अर्पित करने से भगवान अति प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने से साधक के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

खुशबूदार फूल

इसके अलावा आप विष्णु भगवान को खुशबूदार फूल भी अर्पित कर सकते हैं। आप उन्हें मोगरा, चंपा, चमेली और पारिजात जैसे पुष्प अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहेगा। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 June 2024 at 08:44 IST