अपडेटेड 30 October 2025 at 13:36 IST
Vastu Tulsi Tips: रामा और श्यामा तुलसी घर के लिए कौन सी है सबसे शुभ? लगाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
Vastu Tulsi Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सही दिशा में पौधे लगाने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में सवाल है कि रामा और श्यामा तुलसी, आपके घर के लिए कौन सी तुलसी सबसे शुभ है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tulsi Tips: हिन्दू धर्म में तुलसी का अत्यंत पवित्र स्थान है। इसे मां लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की अति प्रिय मानी जाती हैं। हर घर में तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को घर की समृद्धि, सुख-शांति और सौभाग्य का प्रतीक बताया गया है। तुलसी की कई प्रजातियाँ होती हैं, जिनमें रामा तुलसी और श्यामा तुलसी सबसे प्रमुख हैं।
अब ऐसे में सवाल है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए कौन सी तुलसी सबसे शुभ मानी जाती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
रामा तुलसी का महत्व क्या है?
रामा तुलसी सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके पत्ते हल्के हरे रंग के होते हैं। इस तुलसी को प्रभु श्रीराम के नाम से जाना जाता है। इसलिए इसे रामा तुलसी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रामा तुलसी को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर-परिवार के बीच सामंजस्य बढ़ती है। अगर आप घर में रामा तुलसी लगाते हैं तो इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। रामा तुलसी का नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
श्यामा तुलसी का महत्व क्या है?
श्यामा तुलसी को भगवान श्रीकृष्ण का तुलसी कहा जाता है। इसके पत्ते हल्के बैंगनी रंग के होते हैं। श्रीकृष्ण के नाम पर इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। श्यामा तुलसी को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में मानसिक शांति बनी रहती है। अगर आप ध्यान करते हैं तो आप अपने घर में श्यामा तुलसी लगाएं।
Advertisement
घर के लिए कौन सी तुलसी है उत्तम?
रामा और श्यामा तुलसी दोनों सुख-शांति और सौभाग्य का कारक माने जाते हैं। इसे लगाने से आर्थिक स्थिरता आती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आप अपने हिसाब से रामा या श्यामा तुलसी कोई भी पौधा लगा सकते हैं।
Advertisement
तुलसी लगाने के वास्तु नियम क्या हैं?
- तुलसी पौधे को उत्तर, पूर्व और या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
- रोजाना शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए।
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंगलवार और रविवार को तुलसी न तोड़ें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 October 2025 at 13:36 IST