अपडेटेड 14 February 2024 at 16:46 IST
Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां लाती हैं बेडरूम में रखी ये चीजें, फौरन हटाएं
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Home: घर के अंदर या बाहर रखी हर चीज का गहरा नाता वास्तु शास्त्र से होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ही घर में किसी भी वस्तु को रखना या नहीं रखना चाहिए। जिस तरह से घर में रखी चीजों के रख-रखाव के लिए वास्तु के नियमों की मदद ली जाती है उसी तरह से बेडरूम के लिए भी वास्तु के नियमों को फॉलो किया जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम की दिशा से लेकर इसमें रखी गई हर एक चीज का पति-पत्नी के रिश्तों पर गहरा असर पड़ता है। हालांकि बेडरूम में रखी कुछ चीजों का असर पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां ला सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के नियमों की अनदेखी करना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। इसलिए आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कौन-सी चीज होनी चाहिए और कौन-सी चीज नहीं होनी चाहिए।
बेडरूम में न रखें ये चीजें
- वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में किसी भी मृत व्यक्ति की तस्वीर नबीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बेडरूम में लगी ये तस्वीरें घर के वास्तु पर नकारात्मत प्रभाव डालती हैं। जिसका असर पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकता है।
- वास्तु का नियम कहता है कि बेडरूम में किसी प्रकार की आक्रामक यानी युद्ध, उदास, पशु इत्यादि की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। वरना इससे आपका दांपत्य जीवन कष्टमयी हो सकता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। यानी कि अगर आपके बेडरूप में कैक्टस आदि का पौधा है तो उसे फौरन बाहर निकाल दें। वरना ये पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है।
- बेडरूम में समुद्र, झरने या किसी भी तरह के पानी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए फौरन इसे बेडरूम से बाहर निकाल दें।
- वास्तु शास्त्र में बेडरूम की दिशा का भी विशेष महत्व है। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए बेडरूम हमेशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम हिस्से में बनवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में खूब प्रेम पनपता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 16:23 IST