Vastu Tips: मैरिड लाइफ में बढ़ाना है प्यार? तो बेडरुम में लगाएं ये पौधे, होंगे कई फायदे
Married Life में अगर अक्सर ही अनबन बनी रहती हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको वास्तु शास्त्र में बताए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Married Life: पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध और सुगंधित बनाने का काम करते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों का जिक्र किया गया है, जिनका इस्तेमाल घर में सुख-समृद्धि लाने और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। इसमें पति-पत्नी का रिश्ता भी शामिल है।
अगर किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन में अक्सर ही अनबन बनी रहती हो या फिर पति-पत्नी के बीच किन्हीं वजहों से प्यार कम हो गया हो, तो उन्हें अपने बेडरुम में वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ पौधों को लगाना चाहिए। यह वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्यार बढ़ाने का काम करते हैं। आइए इन पौधों के बारे में जानते हैं।
बेडरूम में लगाएं ये पौधे पति-पत्नी में बढ़ेगा प्यार
लैवेंडर प्लांट
अगर आप लैवेंडर प्लांट को अपने बेडरुम में लगाते हैं, तो इससे दोनों के बीच तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसकी खुशबू से पूरे रुम में पॉजिटिविटी फैलती है।
रबर प्लांट
इस पौधे को बेडरुम में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप इसे बेडरुम में लगाते हैं, तो इससे पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन कम होती है और खुशहाली आती है।
Advertisement
स्नेक प्लांट
पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए इस पौधे को भी बेडरुम में लगाया जा सकता है। इससे दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।
Advertisement
एरेका पाम प्लांट
आम तौर पर इस प्लांट को लोग बेडरुम की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक अगर किसी के वैवाहिक जीवन में अनबन चल रही हो तो यह उनके लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे बेडरुम में लगाने से पति-पत्नी के बीच झगड़े कम होते हैं।
बेडरूम में कहां लगाएं एरेका पाम प्लांट
वास्तु के मुताबिक एरेका पाम प्लांट को हमेशा अपने बेडरुम के प्रवेश द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।