Vastu Tips: पीपल के पेड़ के नीचे इस बत्ती का जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की होगी कृपा; जानें नियम
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके नीचे किस बत्ती का दीपक जलाना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Peepal Tree: हिंदू धर्म में आम, नीम और तुलसी समेत कई ऐसे पेड़-पौधें हैं जिनका बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। इतना ही नहीं इनकी पूजा भी की जाती है। इन्हीं में पेड़ पीपल का भी है, जिसे हिंधू शास्त्रों में बेहद खास बताया गया है। मान्यता है कि इस पेड़ कई देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इनकी पूजा करने और दीपक जलाने से सभी तरह के कष्ट और ग्रह दोष दूर होते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पीपल के नीचे किस बाती का दीपक जलाना चाहिए। तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- पीपल के पेड़ के नीचे किस बाती का दीपक जलाएं?
- किस समय जलाना चाहिए पीपल के नीचे दीया?
- तेल या घी किसका दीपक जलाना चाहिए?
किस बाती का जलाना चाहिए दीपक?
हिंदू धर्म में हर देवी-देवता की पूजा के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, जिनमें दीपक का नियम भी शामिल है। दरअसल, कई भगवानों की पूजा में गोल तो कुछ की पूजा में लंबी बाती का दीपक जलाया जाता है। वहीं अगर आप पीपल के पेड़ की पूजा करने जा रहे हैं, तो गोल बाती का दीपक जलाएं। शास्त्रों में इसे बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने पर जीवन पर स्थिरता आती है।
किस समय जलाएं दीया
अगर आप पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाने जा रहे हैं, तो समय का खास ध्यान रखें। पेड़ के नीचे दीपक जलाने का शुभ समय शाम के 5 बजे से 7 बजे के बीच होता है। इससे पूजा का पूरा फल मिल पाता है।
Advertisement
तेल या घी किसका दीपक जलाना चाहिए?
पीपल के पेड़ के नीचे हमेशा सरसों के तेल का या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आप पर हमेशा भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें… Pran Pratishtha: 22 जनवरी को इस विधि से करें घर पर रामलला की पूजा, इन बातों का रखें खास ध्यान
Advertisement
होता है मां लक्ष्मी का वास
मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु अपनी पत्नी माता लक्ष्मी के साथ निवास करते हैं। ऐसे में जब आप शनिवार के दिन दीपक जलाते हैं, तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।