अपडेटेड 18 June 2025 at 18:39 IST

Vastu Tips: आप जिंदगी में ऊपर उठेंगे या नीचे... वास्तु दोष है तो घर में किस दिशा में बनवाएं सीढ़ियां तो बन जाए काम

Vastu Tips: आपके घर की सीढ़ियां आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खोल सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत दिशा और गलत संख्या में बनी सीढ़ियां आपके करियर के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं।

Vastu Tips: Stairs
Vastu Tips: Stairs | Image: AI

Vastu Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर की सीढ़ियां आपकी तरक्की का साधन बन सकती हैं। गलत दिशा में बनी सीढ़ियां आपके करियर को डुबो सकती हैं। आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं और सही वास्तु के अनुसार घर में बनी सीढ़ियां आपके जीवन में उन्नति ला सकती हैं।

वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। सीढ़ियां अगर सही दिशा और संख्या में हो तो इंसान के जीवन में सफलता ही सफलता है, पारिवारिक सुख और तरक्की है और अगर यह गलत दिशा में है तो आपके जीवन में पतन का कारण भी बन सकती हैं, दुखों का घर भी बन सकते हैं।

आपने मन में कभी से सवाल आया है कि घर में कितनी सीढ़ियां होनी चाहिए । जमीन से छत की ओर जाने के लिए बनने वाली सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए? वह किस दिशा में होनी चाहिए? चलिए आपको बताते हैं।

किस दिशा में होनी चाहिए घर में सीढ़ियां?

Advertisement

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सीढ़ियां के लिए दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की दिशा अच्छी मानी जाती है। वहीं सीढ़ियां उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व दिशा में बनी होती है तो परिवार की उन्नति को रोक देती है, उसमें बाधा डालती हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव घर के मुखिया पर पड़ता है।

AI

कितनी होनी चाहिए सीढ़ियों की संख्या?

Advertisement

वास्तु शास्त्र की मानें तो सीढ़ियों की संख्या विषम संख्या में होनी चाहिए यानी 11, 13, 15, 17, 19, 21 यदि घर की सीढ़ियां सम संख्याओं में है जैसे 12, 14, 16, 18, 20 तो यह लाभ के बजाय आपको हानि पहुंती सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शुक्र और चंद्रमा की होने वाली है युति... इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 18:39 IST