अपडेटेड 16 March 2025 at 21:13 IST
Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर लें आएं ये 4 चीजें, भरी रहेगी जेब
Vastu Tips: यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ चीजों को लेकर आते हैं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर लें आएं ये 4 चीजें, भरी रहेगी जेब | Image:
Freepik
Vastu Tips in Hindi: अक्सर हम अपने घर में उन चीजों को रखते हैं, जिससे घर में खुशहाली और धन संपत्ति आ सकती है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र हुआ है, जिनके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। ये चीजें यदि घर में लेकर आएं तो इससे न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं बल्कि घर में आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर में ऐसी कौन सी चीजों को लेकर आ सकते हैं जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में...
अपने घर ले आएं ये चीजें
- आप अपने घर में नारियल जरूर लेकर आएं। बता दें कि घर में नारियल रखना बेहद ही शुभ होता है। नारियल मां लक्ष्मी की कृपा लेकर आता है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से आर्थिक तंगी से भी राहत मिल जाती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- अपने घर में चांदी का सिक्का लेकर आ सकते हैं। कहते हैं कि इसे मंदिर में रखना बेहद ही शुभ होता है। ऐसे में यदि आप इसकी रोज पूजा करें या मंदिर में स्थापित करें तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। कहते हैं कि इससे घर में सुख समृद्धि भी आती है।
- आप घर में मोमती चक्र भी लाकर रख सकते हैं। बता दें कि मोमती चक्र बेहद ही शुभ माना जाता है। यह घर में मां लक्ष्मी को लेकर आता है। साथ ही यदि आप इसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखते हैं तो कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है। बता दें मोमती चक्र घर में सुख समृद्धि भी लेकर आता है।
- आप अपने घर में कछुआ लेकर आ सकते हैं। बता दें कछुआ बेहद शुभ माना जाता है। ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दीर करता है साथ ही सुख समृद्धि का वास होता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 21:13 IST