अपडेटेड 1 December 2024 at 18:13 IST

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न लगाएं ये चीज, वरना रुक जाएगी तरक्की

Vastu Tips in hindi: मुख्य द्वार पर शीशे लगाने से क्या होता है? क्या वास्तु दोष दूर हो जाता है? अगर नहीं तो जानते हैं इस लेख के माध्यम...

Vastu Tips For Wealth
घर के बाहर भूलकर भी न लगाएं ये | Image: Freepik

Vastu Tips in Hindi: कुछ लोग अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ गणेश भगवान की फोटो का सहारा लेते हैं तो कुछ मुख्य द्वार पर शीशा लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार पर शीशा लगाना सही है या गलत। अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख लेकर माध्यम से बताएंगे की मुख्य द्वार पर शीशा लगाने लगाना कैसा होता है जानते हैं इस लेख के माध्यम से…

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं शीशा या नहीं?

  • वास्तु के अनुसार, आप अपने घर के मुख्य द्वार पर शीशा न लगाएं। कहते हैं कि मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से किसी भी प्रकार की ऊर्जा उस शीशे से टकराकर वापस चली जाती है। 
  • कहते हैं कि मुख्य द्वार पर यदि शीशा लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती बल्कि शीशे को देखकर वापस लौट जाती है। 
  • लेकिन इसके साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी और वह भी नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ वापस चली जाएगी। ऐसे में मिरर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। 
  • कहते हैं कि यदि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाया जाए तो इससे तरक्की के रास्ते रुक जाते हैं। व्यक्ति सफलता नहीं हासिल कर पाता। सफलता प्राप्त करने में बाधाएं आने लगती हैं। 
  • ऐसे में व्यक्ति को अपने मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए। ऐसा भी कहते हैं कि यदि मुख्य द्वार पर शीशा लगाया जाए तो इससे आर्थिक स्थिति में गिरावट आना शुरू हो जाती है। साथ ही घर में दरिद्रता रहने लगती है।
  • ऐसे में व्यक्ति को मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से बचना चाहिए। वहीं उन्हें स्टील का गेट जो शीशे की तरह दिखता है उसका इस्तेमाल करने से भी पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें - Body Detox: अगर दिखाई दें ये संकेत तो तुरंत कर लें अपने शरीर को डिटॉक्स

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 December 2024 at 18:13 IST