अपडेटेड 3 December 2024 at 17:02 IST

रात को सोने से पहले तकिए के नीचे रखें ये सफेद चीज, कंगाली से मिल जाएगा छुटकारा

यदि आप रात को सोने से पहले कपूर को अपने तकिए के नीचे रखते हैं तो इससे जीवन में बहुत सारे सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

Sleep
रात को सोने से पहले तकिए के नीचे रखें ये सफेद चीज, कंगाली से मिल जाएगा छुटकारा | Image: freepik

Camphor ke Upay in hindi: अक्सर लोग अपने घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कई ऐसे उपाय करते हैं जिन पर शायद उन को भी भरोसा नहीं होता। उन्हीं में से एक उपाय है कपूर से जुड़ा। जी हां यदि रात को सोने से पहले अपने तकिये के नीचे कपूर रखा जाए तो इससे न केवल कई फायदे हो सकते हैं बल्कि व्यक्ति कई परेशानियों से भी बाहर आ सकता है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले कपूर को ताकिए के नीचे रखने से क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

रात को सोने से पहले कपूर को रखें तकिए के नीचे 

  • वास्तु के अनुसार, यदि सोने से पहले कपूर जलाया जाए तो तकिए के नीचे रखा जाए तो इससे घर में धन का आगमन होता है। कहते हैं कि माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपके घर की तिजोरी को भी भर देती है।
  • यदि तकिए के नीचे कपूर रखकर सोया जाए तो इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। साथ ही व्यक्ति के आसपास कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
  • यदि आप बुरे सपनों से परेशान हैं या बुरे सपने आपको सोने नहीं देते तो ऐसे में आप तकिये नीचे कपूर रखकर सो सकते हैं। इससे न केवल अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि बुरे सपनों से भी छुटकारा मिल सकता है।
  • कुछ लोग वास्तु दोष का सामना करते हैं जिसके कारण घर में कलह कलेश दरिद्रता कंगाली आदि अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने में भी कपूर आपके बेहद काम आ सकता है। आप रात को सोने से पहले कपूर को जलाएं या कपूर अपने तकिये के नीचे रखें इससे अलग कपूर को आपने तकिए के नीचे रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

ये भी पढ़ें - Margashirsha Vinayak Chaturthi 2024: कब है मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 December 2024 at 17:02 IST