अपडेटेड 1 December 2025 at 23:51 IST

Vastu Tips: घर में रखें ये 5 चमत्कारी मूर्तियां, सही दिशा में रखते ही बरसेगा धन, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और वास्तुदोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए जाते हैं। वास्तु के मुताबिक, अगर घर में कुछ चीजों को लाकर सही दिशा में रख दिया जाए तो इससे आपका भाग्य बदल सकता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Vastu home statues
घर में रखें ये 5 चमत्कारी मूर्तियां | Image: Freepik

Vastu home Statues: वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में कुछ मुर्तियां रखना शुभ माना जाता है। घर में सुख‑समृद्धि बनाए रखने और वास्तु दोष दूर करने के लिए भी इन मुर्तियों को रखना शुभ बताया जाता है। वहीं, सही दिशा में रखी गई कुछ खास मूर्तियों को घर में लाने से भाग्य में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलते हैं और आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं। यहां हम आपको 5 वास्तु मूर्तियों और उनके सही स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

5 वास्तु मूर्तियां जो बदलेंगी किस्मत 

कछुए की मूर्ति: धन वृद्धि और घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए कछुए की मूर्ति ड्राइंग रूम में रखना शुभ माना जाता है। वहीं इसे पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रख रखना चाहिए। वहीं, मूर्ति अंदर की ओर देखते हुए हो।

हाथी की मूर्ति: ऐश्वर्य और शक्ति, सम्मान बढ़ना के लिए हाथी की मूर्ति बेस्ट मानी जाती है। चांदी या पीतल की ठोस हाथी की मूर्ति को बेडरूम में उत्तर पूर्व दिशा में रखने से राहु‑दोष में राहत मिलती है।

ऊंट की मूर्ति: सुख, सौभाग्य और करियर में बढ़ोतरी के लिए ऊंच की मूर्ति ड्राइंग रूम के उत्तर‑पश्चिम दिशा में स्थापित करें, फेंगशुई में भी यह दिशा लाभकारी मानी जाती है।

Advertisement

हंस का जोड़ा: कपल को अपनी जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। हंस के जोड़े को बेडरूम में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें, यह प्रेम और समझौते को बढ़ावा देता है।

गाय की मूर्ति: समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को घर में लाने के लिए पीतल की गाय की मूर्ति को मेन गेट पर रखे, ध्यान रहे इसे उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें, इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

Advertisement

ध्यान रखें कुछ खास बातें

इन 5 मूर्तियों को स्थापना करते हुए इनकी दिशा का ध्यान जरूर रखें, इससे ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। मूर्तियों को हमेशा साफ‑सुथरा रखें और धूल‑मिट्टी में न रखें, हर वस्तु को वास्तु के अनुसार रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि गलत दिशा में रखने से जितना लाभ मिल सकता है उतना नहीं मिलता।

इन पांच मूर्तियों को सही दिशा में स्थापित करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं में कमी आती है। खास बात यह है कि ये परम्परागत उपाय आधुनिक घरों में भी आसानी से लागू किए जा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इन मूर्तियों को उचित दिशा में रखने से घर में धन बढ़ता है और जीवन में सुख‑समृद्धि भी बढ़ती है, तो आप भी इन उपायों को अपनाकर अपने घर को पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: जम्मू सीमा पर दोबारा एक्टिव हुए 72 आतंकी लॉन्चपैड, पाक ने फिर उकसाया

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 23:51 IST