अपडेटेड 21 January 2024 at 10:13 IST
Vastu Tips: दरवाजे पर टांग दें बस ये एक चीज, मां लक्ष्मी का होगा वास; खुलेंगे तरक्की के रास्ते!
Vastu में कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर खुशियों से भर जाता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Life Problems: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम और उपायों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां होती हैं। उन्हीं में एक हल्दी का उपाय भी शामिल है। वास्तु के मुताबिक अगर घर के मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ बांध दें तो कई लाभ हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हल्दी गांठ (Turmeric Root) से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
दरअसल, हिंदू धर्म में हल्दी (Turmeric) को पूजनीय और पवित्र माना गया है। इसके बिना कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। कहते हैं कि हल्दी शुभ और मंगल का प्रतीक होता है। ऐसे में वास्तु के मुताबिक इससे किए उपाय सुख-समृद्धि के साथ आपको तरक्की भी दिलाने में मदद करते हैं।
घर के दरवाजे पर बांधे हल्दी की गांठ, मिलेंगे ये फायदे
सुख-समृद्धि के लिए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर घर के मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ बांधते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली का संचार होता है।
नकारात्मक ऊर्जा करे दूर
अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्चा का एहसास होता है, तो आपको घर के मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ जरुर बांधनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Advertisement
माता लक्ष्मी का होता है वास
अगर आप घर के मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ बांधते हैं, तो मां लक्ष्मी इससे प्रसन्न होती हैं और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
आर्थिक तंगी होती है दूर
हल्दी के इस उपाय से घर में पैसों की तंगी भी दूर होती है, क्योंकि हल्दी की गांठ से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वह परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखती हैं।
Advertisement
तरक्की के खुलने लगेंगे रास्ते
अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, आप जिस काम को करना चाहते हैं वो पूरा नहीं हो पा रहा है, तो आपको मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ जरुर बांधनी चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
कैसे बांधे हल्दी की गांठ
घर के मुख्य द्वार पर सुख-समृद्धि के लिए हल्दी की गांठ बांधने से पहले इसे माता लक्ष्मी को अर्पित करें और एक दिन के लिए इसे घर के मंदिर में ही छोड़ दें। इसके बाद अगले दिन इसे पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 22:51 IST