अपडेटेड 3 November 2025 at 23:19 IST

Vastu Tips: घर में इन 5 दिशाओं का रखें ध्यान, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips: घर में अगर खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा देखनी है तो, इन 5 दिशाओं का ध्यान रखें।

Follow : Google News Icon  
Vastu Tips
Vastu Tips | Image: Meta AI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर और ऑपिस की दिशा, व्यवस्था और ऊर्जा का काफी महत्व बताया गया है। सही दिशा में चीजें रखने से न सिर्फ घर में खुशहाली आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। अगर आप धन की कमी, आर्थिक परेशानी या अचानक आने वाले वित्तीय संकट से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान वास्तु उपाय आपके जीवन में समृद्धि ला सकते हैंर। आइए जानते हैं ऐसे 5 जरूरी वास्तु नियम जो आपके घर में लक्ष्मी की कृपा बनाए रखते हैं।

1. घर में तिजोरी की दिशा

वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी, धन या गहने रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर या उत्तर-पूर्व मानी जाती है। इस दिशा में तिजोरी रखने से धन वृद्धि के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप यहां लक्ष्मी जी की मूर्ति या उनकी एक पिक्चर भी रख सकते हैं, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और सुख-समृद्धि बढ़ें।

2. मेन गेट पर बनाएं शुभ का निशान

घर के मेन गेट पर वास्तु में सबसे अहम स्थान रखता है क्योंकि यही सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश द्वार होता है। दरवाजे पर ॐ, स्वास्तिक, कलश या शंख जैसे शुभ चिन्ह बनाना बहुत लाभकारी होता है। हर शाम द्वार पर दीपक जलाना और गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।

3. साफ-सफाई बनाए रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित घरों में वास करती हैं। इसलिए घर के हर कोने में साफ-सफाई का ध्यान रखें। मंदिर या पूजा स्थल को हमेशा स्वच्छ और धूल-मिट्टी रहित रखें। रोजाना दीपक जलाना और पूजा-अर्चना करना मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय है।

Advertisement

4. रसोई की दिशा

घर की रसोई हेल्थ, ऊर्जा और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार रसोई को दक्षिण-पूर्व दिशा  में बनाना शुभ होता है। इस दिशा में खाना पकाने से अग्निदेव और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। वहीं, सिंक या पानी का स्थान उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

5. घर में रखें संतुलन और व्यवस्था

घर में वस्तुओं का सही संतुलन और व्यवस्था बहुत मायने रखता है। अनावश्यक वस्तुएं या टूटी-फूटी चीजें घर में न रखें। घर को सुव्यवस्थित और खुला रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा आसानी से प्रवाहित हो सके। इससे मन शांत रहता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अब कैसी है प्रणित मोरे की तबीयत, डेंगू के चलते छोड़ा शो
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 November 2025 at 23:19 IST