Vastu Tips: घर की किसी भी दिशा में पानी रखना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र...

Vastu Tips For Water: घर में पानी रखने का सही स्थान वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार होना चाहिए।

Cold Water Harmfu Effects
पानी के लिए वास्तु के नियम | Image: Freepik

Right Direction of Water: पानी (Water) हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। पानी के बिना जीवन की कल्पना कर पाना भी काफी मुश्किल है। वैसे तो हर घर में पानी रखने के लिए अलग-अलग स्थान तय होते हैं लेकिन इसके रख-रखाव से घर की सुख-शांति और खुशहाली पर काफी असर पड़ता है।

दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तु आदि के लिए कई नियम बनाए गए हैं। जिसके अनुसार घर में रखी चीजों का रख-रखाव किया जाना काफी जरूरी होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में पानी को रखने के लिए भी कई नियम बनाए गए हैं। अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार पानी का रख-रखाव करते हैं तो इससे घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। चलिए जान लेते हैं कि घर में पानी रखने को लेकर वास्तु शास्त्र में क्या-क्या नियम बनाए गए हैं।

पानी के रख-रखाव को लेकर वास्तु के नियम (Vastu rules regarding water maintenance)

  • वास्तु के अनुसार, घर में बोरिंग या पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अग्नि की दिशा मानी जाती है। माना गया है कि आग और पानी का मेल वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसलिए इस दिशा में पानी को रखने से बचें।
  • इसके साथ ही दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी की टंकी, बोरिंग आदि रखने से भी व्यक्ति के जीवन में दुख-परेशानी आ सकती है।
  • पानी की बोरिंग करवाने के लिए, वास्तु शास्त्र में सबसे सही स्थान ईशान कोष को माना गया है। इसलिए बोरिंग या फिर पानी को टंकी रखने के लिए उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा बेहतर मानी गई है।
  • इसके अलावा पानी से भरे बर्तनों को रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा सही मानी गई है। इसलिए घर की इन दिशाओं में ही पानी से भरे बर्तन, बोतलें इत्यादि रखें।
  • वहीं, वास्तु के अनुसार इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में पानी का नल कभी टपकता हुआ नहीं होना चाहिए, वरना इससे घर में वास्तु दोष पड़ सकता है।
  • अगर पानी के नल या पाइप से किसी तरह का लीकेज हो रहा है तो उसे फौरन ठीक करा लें, वरना इसका असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें: Neem Oil For Skin: हर स्किन प्रॉब्लम का रामबाण इलाज है नीम का तेल, मिलेगी फ्लॉलेस-ग्लोइंग त्वचा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड