Vastu Tips for Kitchen: खूब कमा रहे पैसे लेकिन घर में नहीं टिक रहा पैसा? किचन में नहीं करें ये 4 गलतियां तो बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips for Kitchen: क्या आप भी दिन-रात मेहनत करके खूब पैसा कमा रहे हैं, लेकिन महीना खत्म होने से पहले ही जेब खाली हो जाती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण आपके किचन में छिपे वास्तु दोष हो सकते हैं। किचन को घर का सबसे ऊर्जावान हिस्सा माना जाता है, जहां छोटी सी लापरवाही भी मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है।

Vastu Tips for the Kitchen Avoid these 4 kitchen mistakes to invite the blessings of Goddess Lakshmi
Vastu Tips for the Kitchen Avoid these 4 kitchen mistakes to invite the blessings of Goddess Lakshmi | Image: Meta AI

Vastu Tips for Kitchen: कई बार ऐसा होता है कि हम दिन-रात मेहनत करके बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं, लेकिन महीना खत्म होने से पहले ही जेब खाली हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसका एक बड़ा कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना गया है। किचन में मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी का वास होता है। अगर यहां कुछ गलतियां हो जाएं, तो घर में आया हुआ पैसा पानी की तरह बह जाता है। आइए किचन से जुड़ी उन गलतियों के बारे में जानते हैं, जिसके अक्सर हम देते हैं। जिन्हें सुधारकर आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

सिंक और चूल्हे का एक साथ होना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अग्नि और जल विरोधी तत्व हैं। अगर आपके किचन में गैस का चूल्हा और पानी का सिंक बिल्कुल पास-पास हैं या एक ही लाइन में हैं, तो यह गंभीर वास्तु दोष पैदा करता है। इससे घर के सदस्यों के बीच न केवल झगड़े बढ़ते हैं, बल्कि धन का भारी नुकसान भी होता है।चूल्हे और सिंक के बीच कुछ दूरी जरूर रखें। अगर जगह कम है, तो उनके बीच में एक लकड़ी का पार्टिशन या कोई छोटी सी दीवार जैसा अवरोध रख दें।

किचन में रात को जूठे बर्तन छोड़ना

अक्सर लोग रात का खाना खाने के बाद आलस में बर्तनों को सिंक में ही छोड़ देते हैं और सुबह साफ करते हैं। वास्तु के अनुसार यह सबसे बड़ी गलती है। रात भर किचन में जूठे बर्तन रहने से राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं। इससे बरकत रुक जाती है।रात को सोने से पहले किचन को अच्छी तरह साफ करें और सारे बर्तन धोकर ही सोएं।

मुख्य दरवाजे के सामने चूल्हा दिखना

अगर आपके घर के मुख्य द्वार से अंदर आते ही सीधे किचन का चूल्हा दिखाई देता है, तो यह धन संचय में बड़ी बाधा बनता है। माना जाता है कि बाहरी लोगों की सीधी नजर चूल्हे पर पड़ने से घर की सुख-समृद्धि को नजर लग जाती है और बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं। रसोई के दरवाजे पर पर्दा लगा दें ताकि बाहर से सीधा चूल्हा न दिखे।

Advertisement

किचन में अंधेरा या गंदगी रखना

किचन में पर्याप्त रोशनी और हवा का होना बहुत जरूरी है। जो लोग अपने किचन को गंदा रखते हैं या जहां अंधेरा रहता है, वहां दरिद्रता का वास होता है। इसके अलावा, टूटे-फूटे बर्तन या एक्सपायर्ड सामान रखने से भी निगेटिव एनर्जी पैदा होती है, जिससे पैसा घर में नहीं टिकता।

ये भी पढ़ें - ब्लड शुगर से लेकर वजन घटाने तक...सेहत के लिए रामबाण है अमरूद के पत्तों की चाय, जानें कब और कैसे पीएं

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड