अपडेटेड 21 March 2024 at 09:02 IST

Vastu Tips: घर में पितरों की तस्वीर लगाना सही या गलत? जान लें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Remedy for Pitra Dosh: अगर आपके घर में भी पितरों की तस्वीर लगी हुई है तो आपको इससे जुड़े कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
vastu tips
पितरों की तस्वीर के लिए वास्तु नियम | Image: Freepik

Vastu Tips for Pitra Dosh: घर में रखी गई और घर से जुड़ी हर चीज के लिए वास्तु के कई नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि वास्तु के नियमों के आधार पर ही घर में किसी वस्तु आदि को स्थापित किया जाता है। इतना ही नहीं कई हिंदू घरों में पितरों की तस्वीर भी रखी जाती है। वैसे तो कई लोग पितरों की तस्वीर को घर में बिना वास्तु नियमों के स्थापित कर देते हैं, लेकिन इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम दिए गए हैं।

दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिस परिवार या व्यक्ति विशेष पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है, उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, अगर पितृ नाराज हो जाएं, तो कई तरह की दिक्कतों और पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय आपको कई तरह की बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना आपको पितृ दोष समेत कई अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में पितरों की तस्वीर लगाने के वास्तु नियम (Pitron ki photo lagane ke Vastu Niyam)

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूर्वजों या पितरों की तस्वीर को लटकाना नहीं चाहिए। इससे घर में दुख परेशानी आती है।
  • पितरों की तस्वीर के साथ किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र घट जाती है।
  • घर में पितरों की बहुत सारी तस्वीरें लगाना भी अशुभ होता है। इसलिए एक या दो से ज्यादा तस्वीरें न रखें।
  • इसके अलावा पितरों की तस्वीर हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण को पितरों की दिशा माना गया है और उत्तर दिशा में तस्वीर लगाने से पितरों का मुख दक्षिण की तरफ रहता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • पितरों की तस्वीर को ऐसे स्थान पर लगाएं जहां आते-जाते किसी भी व्यक्ति की नजर इन पर न पड़े।
  • पितरों की तस्वीर को दीवार पर लटकाने के बजाय लकड़ी के स्टैंड पर रखना चाहिए।
  • वहीं, पितरों की तस्वीर को कभी भी पूजा घर के पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ है।  

ये भी पढ़ें: Holi 2024: बनना चाहती हैं होली पार्टी की शान? अपना लें ये मेकअप टिप्स, नहीं हटेगी किसी की नजर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 09:02 IST