अपडेटेड 8 July 2024 at 10:39 IST

Vastu Tips: कर्ज में हैं डूबे या नहीं बच रहे पैसे? अपनाएं ये वास्तु टिप्स, खूब मिलेगा धन लाभ

Vastu Tips For Money: अगर आप कर्जे में डूबे हुए हैं और आपक धन धीरे-धीरे खर्च हो रहा है तो आपको ये वास्तु टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
India currency money cash fraud
धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स | Image: Unsplash/Representative

Vastu Tips For Money: हम कई बार ये बात सुनते हैं कि पैसा है तो सबकुछ है। ये बात कहीं न कहीं असल जिंदगी में एकदम सही बैठती है। पैसा कमाना जितना मुश्किल है उसे बचाकर रखना उतना ही कठिन है। कई लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वह अच्छा कमाते तो हैं लेकिन पैसा उनकी जेब में ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। जिस कारण वह कर्ज में डूब जाते हैं।

तिजोरी या जेब में पैसे की कमी होना एक तरह के आर्थिक संकट को न्योता देता है। जिससे निपटने के लिए हम सभी न जाने कितनी ही तरह की मनी सेविंग प्लानिंग भी करते हैं जो कई बार बेअसर साबित होती है। ऐसे में अगर आप कुछ वास्तु टिप्स का सहारा लेते हैं तो इससे आपको धन बचाने के साथ-साथ धन में वृद्धि के भी आसार मिल सकते हैं।

दरअसल, कई वास्तु दोषों के कारण व्यक्ति के जीवन में धन की कमी होने लगती है। इसलिए आप वास्तु दोष को कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर खत्म कर सकते हैं और धन लाभ पा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उनकी टिप्स के बारे में जिससे आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स (Vastu tips for Money)

  • धन की तिजोरी में हमेशा मां लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए और रोजाना उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको धन लाभ देगी।
  • वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यानी कि आपको इससे धन लाभ तो मिलेगा ही साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर हमेशा बनी रहेगी।
  • अगर आप किसी तरह के कर्ज में डूबे हुए हैं तो आपको अपने घर, दुकान, दफ्तर आदि की उत्तर दिशा में धन को या धन की तिजोरी को रखना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होगी और आप कर्ज से उबर पाएंगे।
  • वास्तु शास्त्र में धन लाभ के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा के बीच में फव्वारा लगाना चाहिए। इससे देवी-देवता का आशीर्वाद घर पर बना रहता है और धन समेत व्यक्ति के मान-सम्मान में खूब बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि धन की तिजोरी और उसके आस-पास किसी तरह की गंदगी न हो। इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं।
  • अगर आप पर्स रखते हैं तो आपको अपने पर्स में मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाया गया गेंदे का फूल हमेशा रखना चाहिए। इससे आप किसी के कर्जदार होने से बचे रहेंगे। 

ये भी पढ़ें: NATO summit में यूक्रेन के लिए मजबूत समर्थन प्रदर्शित करेगा अमेरिका

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 July 2024 at 10:21 IST