अपडेटेड 12 November 2025 at 23:38 IST
Vastu Tips For Kitchen: रोटी से जुड़ी ये गलतियां छीन सकती हैं घर की बरकत, भूलकर भी न करें ये काम
Vastu Tips For Prosperity: रोटी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि घर की समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए रोटी बनाते और परोसते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और बरकत बनी रहती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Roti: घर का रसोईघर यानी किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि ये घर की समृद्धि, सेहत और सुख-शांति से भी जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में की गई छोटी-छोटी गलतियां घर की बरकत और सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। खासतौर पर जब बात रोटी बनाने की आती है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं रोटी से जुड़ी वे गलतियां, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
पहली रोटी किसे
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए जरूर निकालनी चाहिए। इसे “गौ रोटी” कहा जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
जली या अधपकी रोटी न परोसें
कई बार जल्दी में रोटी जल या अधपकी रह जाती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, जली या अधपकी रोटी खाने या परोसने से घर में कलह, तनाव और आर्थिक रुकावटें बढ़ सकती हैं। हमेशा कोशिश करें कि रोटी गोल और ठीक से पकी हुई बने।
रोटी बेलते समय गुस्सा या झगड़ा न करें
रोटी बनाते वक्त माहौल शांत और सकारात्मक होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गुस्से या तनाव में रोटी बेलता है, तो वह नकारात्मक ऊर्जा भोजन में चली जाती है, जिससे घर का वातावरण भी प्रभावित होता है।
Advertisement
बची हुई रोटी रातभर न रखें
कई बार लोग बची हुई रोटियां रातभर रख देते हैं और अगले दिन खा लेते हैं। वास्तु के अनुसार, बासी रोटी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। कोशिश करें कि हर दिन ताजी रोटियां बनें और बची रोटियों को जानवरों को खिला दें।
रोटी बनाते समय दीपक जलाएं
सुबह या शाम के समय जब रोटी बनाने की शुरुआत करें, तो चूल्हे या गैस के पास एक दीपक जरूर जलाएं। यह घर में लक्ष्मी जी का वास बढ़ाता है और भोजन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है।
Advertisement
रसोई घर की दिशा का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, किचन घर के दक्षिण-पूर्व कोने (अग्नि कोण) में होना शुभ माना जाता है। अगर किचन गलत दिशा में है, तो वहां हमेशा साफ-सफाई रखें और खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 23:38 IST