Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये अशुभ चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी और घर में छा जाएगी कंगाली
Vastu Tips For Puja Ghar: क्या आपके भी घर में पैसा नहीं बचता है और कंगाली छाई रहती है। इसके पीछे अपके घर के मंदिर में रखी हुई कुछ मामूली चीजें कारण हो सकती हैं, जो वास्तु नियम को खराब कर देती हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं ये चीजें।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Vastu Tips For Puja Ghar: हिंदू धर्म में घर के मंदिर को सबसे पवित्र और एनर्जी का स्थान माना जाता है। अमूमन हर घर में सुबह-शाम दीया जलाया जाता है, मंत्रों का जाप होता है और पूरे विधि-विधान से देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। इसके बावजूद कई बार लोगों को महसूस होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी घर में बरकत नहीं हो रही है, हर बनते काम में अड़चनें आ रही हैं और परिवार के सदस्यों का मन अशांत रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण आपके पूजा घर में रखी कुछ गलत या अशुभ चीजें हो सकती हैं। मंदिर केवल मूर्तियों को रखने की जगह नहीं है, बल्कि यह वह केंद्र है जहां से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। अगर इस पवित्र स्थान पर वास्तु के नियमों की अनदेखी की जाए, तो वहां नकारात्मकता पनपने लगती है, जिसका सीधा असर घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार मंदिर में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए और किन चीजों को शामिल करना शुभ होता है।
मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें
वास्तु नियमों के मुताबिक पूजा घर में रखी कुछ चीजें सीधे तौर पर दुर्भाग्य को बुलावा देती हैं-
- अपने मंदिर से किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरों को तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि खंडित मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा को बहुत तेजी से आकर्षित करती हैं।
- कई लोग श्रद्धावश अपने पूर्वजों यानी पितरों की तस्वीरें भी मंदिर में देवी-देवताओं के साथ रख देते हैं, जबकि शास्त्रों में देवताओं और पितरों का स्थान बिल्कुल अलग माना गया है, इसलिए पितरों की तस्वीरें मंदिर में नहीं लगानी चाहिए।
- घर के मंदिर में कभी भी मां लक्ष्मी की खड़ी हुई मुद्रा वाली मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि खड़ी लक्ष्मी को चंचलता और अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जिससे धन टिकता नहीं है। हमेशा बैठी हुई लक्ष्मी जी की ही पूजा करनी चाहिए।
- मंदिर में गणेश जी की बहुत सारी मूर्तियां रखने से बचना चाहिए, वास्तु के अनुसार एक या अधिकतम दो मूर्तियां ही रखना श्रेयस्कर होता है।
- पूजा में चढ़ाए गए बासी या मुरझाए हुए फूलों को मंदिर में न छोड़ें। ये फूल घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें रोज बदलकर मिट्टी में दबा देना चाहिए।
मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें
जिस तरह कुछ चीजें मंदिर के वातावरण को दूषित करती हैं, उसी तरह कुछ खास चीजों को पूजा घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है-
Advertisement
- मंदिर में हमेशा मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए, जिसे शुद्धता और पृथ्वी तत्व से जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है।
- पूजा स्थल पर शंख जरूर रखें, क्योंकि शंख की ध्वनि से आसपास की बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
- जल, आम के पत्तों और नारियल से सजा कलश भी मंदिर में स्थापित करना चाहिए, जो संपन्नता और खुशहाली लाता है।
- पूजा के समय घंटी का उपयोग अवश्य करें, क्योंकि इसकी सुरीली आवाज से वातावरण पवित्र होता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
- लक्ष्मी जी के प्रतीक माने जाने वाले गोमती चक्र को भी मंदिर में स्थान देना चाहिए, इससे घर में धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहता है और आर्थिक स्थिरता आती है।
पूजा करते समय ध्यान रखने वाली बातें
रोजाना पूजा का पूरा फल तभी मिलता है जब उसे सही नियमों और शुद्ध मन से किया जाए। पूजा के दौरान ध्यान पूरी तरह भगवान में होना चाहिए, इसलिए इस समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बिना स्नान किए कभी भी मूर्तियों या पूजा सामग्री को स्पर्श नहीं करना चाहिए। यदि आप आरती शुरू करते हैं, तो उसे बीच में अधूरा छोड़कर न उठें। मंत्रों का उच्चारण हमेशा स्पष्ट, सही और शांत चित्त से करना चाहिए ताकि सकारात्मक तरंगें उत्पन्न हों। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूजा करते समय कभी भी सीधे जमीन पर न बैठें, हमेशा किसी साफ आसन का उपयोग करें।
मंदिर की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है और घर के मंदिर के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को माना गया है। इस दिशा में मंदिर होने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।