अपडेटेड 31 October 2025 at 14:51 IST
Tulsi Vivah Upay 2025: तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Tulsi Vivah Upay 2025: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं, जिससे मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Vivah Upay 2025: हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और तुलसी विवाह का पर्व अत्यंत शुभ और पवित्र अवसर होता है। हर साल देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागते हैं और पुनः सृष्टि के कार्य संभालते हैं। तुलसी विवाह का पर्व विशेष योग में मनाया जाएगा, जो मनचाहा जीवनसाथी पाने और वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए बेहद फलदायी रहेगा।
अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तुलसी विवाह के दिन करें शालिग्राम पूजा
तुलसी विवाह के दिन प्रातः स्नान के बाद तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा करें। तुलसी को लाल चुनरी, सुहाग का सामान और फूल अर्पित करें। इसके बाद तुलसी और शालिग्राम का विवाह मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करें। यह उपाय करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें यह उपाय
जो कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने की इच्छा रखती हैं, वे तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं और 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
Advertisement
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए
अगर किसी दंपत्ति के बीच मनमुटाव या तनाव है, तो तुलसी विवाह के दिन दोनों मिलकर तुलसी माता की आरती करें और तुलसी पत्र भगवान विष्णु को अर्पित करें। यह उपाय दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें - Beauty Tips: सर्दियों में चेहरे पर लगा लें ये पाउडर, आएगा गुलाबी निखार; जानें लगाने का सही तरीका
Advertisement
आर्थिक समृद्धि के लिए करें ये उपाय
तुलसी विवाह के अवसर पर तुलसी के पौधे में मिश्री, चंदन और दूध अर्पित करने से लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्ति के लिए सुने कथा
तुलसी विवाह के दिन तुलसी विवाह की कथा सुनना या पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मन को शांति मिलती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 14:51 IST