अपडेटेड 26 July 2024 at 16:17 IST

Tulsi: तुलसी के गमले की पुरानी मिट्टी फेंकें या नहीं? जानें क्या शुभ और क्या अशुभ

Basil Plant in hindi: यदि आपके मन में यह सवाल है कि तुलसी के पौधे की पुरानी मिट्टी का क्या करना है, तो इसका उत्तर इस लेख में दिया जा रहा है। जानते हैं....

Tulsi puja
तुलसी के गमले की पुरानी मिट्टी फेंकें या नहीं? | Image: shutterstock

Basil Plant in hindi: तुलसी का पौधा हिंदू मान्यताओं के अनुसार न केवल पूजनीय है बल्कि उसके पत्ते सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन अगर इसकी अच्छी ग्रोथ चाहिए तो ऐसे में समय समय पर इसकी मिट्टी को बदलते रहना जरूरी है। लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे की पुरानी मिट्टी भी महत्वपूर्ण मानी गई है। ऐसे में इस मिट्टी का क्या करें, यह सवाल लोगों के मन में अक्सर उठता है। 

यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी की पुरानी मिट्टी (old soil of basil plant) को फेंकना चाहिए या नहीं। पढ़ते हैं आगे… 

तुलसी के पौधे की पुरानी मिट्टी का क्या करें? 

  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पुरानी मिट्टी को फेंकना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करना बेहद ही अशुभ होता है। 
  • वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इसे अपने घर में रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं। ऐसे में आप तुलसी के पौधे की पुरानी मिट्टी को किसी कपड़े में बांध लें। हालांकि वह कपड़ा बेहद साफ और स्वच्छ होना चाहिए और घर के गुप्त स्थान पर रख दें। 
  • गुप्त स्थान के तौर पर आप घर की रसोई का कोई कोना या मंदिर के कमरे की किसी अलमारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद आप उस मिट्टी को थोड़ा सा किसी बर्तन में निकालें और अपने माथे, कंठ, छाती आदि पर लगाएं। मानता है कि ऐसा करने से व्यक्ति अपने पापों को नष्ट करता है। 
  • वहीं यदि तुलसी की पूजा करने के बाद तुलसी की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया जाए तो इससे भाग्य खुल जाता है और व्यक्ति की उन्नति होती है। 
  • आप चाहें तो तुलसी की पुरानी मिट्टी को शंक में भरकर तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। 
  • यदि तुलसी की मिट्टी का कुछ हिस्सा ताबीज में भरकर शरीर पर बांधा जाए तो इससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। 
  • वहीं पुरानी मिट्टी पीपल की जड़ में डाल आने से ग्रह दोष दूर हो सकते हैं और ग्रह शांति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें - Tulsi Plant Niyam: ये लोग भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 16:17 IST