अपडेटेड 16 April 2025 at 18:59 IST

Tulsi: तुलसी के पौधे में रख दें ये सफेद चीज, रातों-रात चमक सकती है किस्मत

Tulsi niyam in hindi: तुलसी के पौधे में कौड़ी रखने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, जानते हैं इनके बारे में...

Tulsi Puja
Tulsi: तुलसी के पौधे में रख दें ये सफेद चीज, रातों-रात चमक सकती है किस्मत | Image: shutterstock

Tulsi niyam in hindi: तुलसी का पौधा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद ही शुभ होता है। ऐसे में यदि तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को रखा जाए तो इससे घर में सुख समृद्धि आती है। आज हम बात कर रहे हैं तुलसी के पौधे में कौड़ियों को रखने की। जी हां यदि तुलसी की मिट्टी में कौड़ी रखी जाएं तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इसे रखने के कई फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पौधे में कौड़ी रखने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

तुलसी के पौधे में रख दें ये सफेद चीज 

  • यदि आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में तुलसी के पौधे में कौड़ी को रख सकते हैं। बता दें कौड़ी न केवल धन को आकर्षित करती है बल्कि यह माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करती है। इससे घर में धन सौभाग्य आता है। 
  • यदि तुलसी के पौधे में कौड़ी रखी जाए, तो इससे भगवान विष्णु भी बेहद खुश होते हैं। ऐसे में घर में धन समृद्धि ऐश्वर्य का वास होता है। 
  • यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है और आप इसे दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पौधे में कौड़ी को रख सकते हैं। इससे बुरी नजर से भी राहत मिल सकती है। 
  • यदि आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में तुलसी के पौधे में कौड़ियों को रख सकते हैं। यह ग्रह दोष को शांत करता है और वातावरण को भी शुद्ध करता है। 
  • यदि आप कलह क्लेश को खत्म करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पौधे में कौड़ी रख सकते हैं। 
  • तुलसी के पौधे में कौड़ी आप शुक्रवार या ब्रह्म मुहूर्त में रख सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको कौड़ियों को गंगाजल से धोकर साफ करें। उसके बाद तुलसी की मिट्टी में हल्का सा दबा दें। 
  • इसके अलावा आप चाहें तो पीतल की कटोरी में कौड़ियों को रख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: ये 2 आदतें बदल देंगी तकदीर, सफलता चूमेगी कदम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 18:59 IST