अपडेटेड 14 May 2024 at 22:03 IST
Tulsi Mala: तुलसी की माला पहनने से होते हैं चमत्कारिक फायदे, जानिए कौन सा दिन होगा शुभ
आपने कई लोगों को गले में Tulsi Mala पहने हुए देखा होगा, लेकिन यह सिर्फ एक माला नहीं है बल्कि इसके कई फायदे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Ki Mala Pahanne Ke Fayde: तुलसी का सिर्फ पौधा ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां यहां तक की इसकी लकड़ियों से बनी माला भी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं आपने बहुत से लोगों को तुलसी की माला गले में पहने हुए देखा होगा, लेकिन यह सिर्फ एक माला नहीं है, बल्कि इसे पहनने से कई चमत्कारिक फायदे होते हैं। हालांकि इसे किस दिन पहनना शुभ होता है इसके बारे में जानकारी होगा बहुत ही जरुरी होता है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इससे जुड़ी हर चीज बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। वहीं अगर इसकी लकड़ियों से बनी माला गले में पहनते हैं, तो जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली तो आती ही है, साथ ही कई और भी फायदे होते हैं। बस आपको इसे धारण के लिए दिन का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी की माला किस दिन पहनें और इसके फायदे क्या हैं।
किस दिन पहननी चाहिए तुलसी की माला?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार, गुरुवार और बुधवार के दिन तुलसी की माला पहनें, लेकिन इसे सबसे पहले माला को गंगाजल से शुद्ध करें। फिर इसे गले में धारण करें। ध्यान रहे कि तुलसी की माला को रविवार या अमावस्या के दिन पहनने से बचें।
तुलसी की माला पहनने के फायदे?
विष्णु भगवान का प्रतीक
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है और इसे श्रीहरि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे गले में धारण करना बहुत ही शुभ होता है। साथ ही इसे पहनने से ग्रह दोषों से मुक्ति और मानसिक शांति जैसे कई तरह होते हैं।
Advertisement
मानसिक शांति
ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति को मानसिक रूप से शांति मिलती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रोग दूर होते हैं। ऐसे में अगर कोई मानसिक रुप से परेशान हो या फिर डिप्रेशन का शिकार हो उसे तुलसी की माला गले में जरूर धारण करनी चाहिए।
ग्रह होते हैं मजबूत
मान्यताओं के मुताबिक तुलसी की माला पहनने से बुध और बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं। साथ ही यह वास्तु दोष से भी राहत दिलाने का काम करता है।
Advertisement
भगवान का मिलता है आशीर्वाद
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही महत्वपूर्ण और पूजनीय माना गया है। वहीं यह विष्णु भगवान को अतिप्रिय भी है। ऐसे में इसकी माला धारण करने से भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह भी पढ़ें… Delhi Metro के बाद DTC का VIDEO VIRAL, चलती बस में रोमांस करने वाले कपल ने कर दी सारी हदें पार
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 May 2024 at 22:03 IST