अपडेटेड 15 April 2025 at 22:49 IST
Tulsi: तुलसी के पत्तों का टूटकर जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ?
Tulsi Leaves Caring Tips: क्या कभी आपने सोचा है कि तुलसी के पत्ते क्यों टूट कर नीचे गिर जाते हैं। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Leaves Caring Tips: हर घर में तुलसी का पौधा रखा जाता है। यह बेहद ही महत्वपूर्ण होता है और धार्मिक दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण भी होता है। वहीं इसका इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि तुलसी के पत्ते क्यों टूटते हैं और इनका क्या अर्थ होता है। अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पत्ते क्यों नीचे गिरते हैं। पढ़ते हैं आगे...
तुलसी के पत्तों का गिरना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब तुलसी का पौधा घर में आने कोई परेशानी को अपने ऊपर ले लेता है तब ऐसा होता है। वहीं इसके कुछ अन्य कारण भी हैं।
अन्य कारण
- बता दें कि तुलसी के पत्ते तब गिरने शुरू होते हैं जब उनका खास ख्याल नहीं रखा जाता है। ऐसे में वह बेहद ही कमजोर हो जाते हैं और टूटकर गिरने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति को नियमित रूप से उनकी देखभाल करना जरूरी है।
- जब तुलसी की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है या उन्हें सही खाद्य नहीं मिल पाती है तब भी वे बेहद ही कमजोर हो जाते हैं और कमजोरी के चलते टूट कर गिर जाते हैं।
- इसके अलावा जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा तुलसी के पौधे पर पानी दे देता है तो ऐसे में तुलसी के पौधे पर अधिक नमी इकट्ठी हो जाती है, जिसके कारण न केवल पौधा कमजोर हो जाता है बल्कि झड़ने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही पानी देना चाहिए।
- कभी-कभी मौसम के बदलने के कारण भी तुलसी के पत्ते झड़ने लगते हैं। जब ज्यादा गर्मी होती है या ज्यादा सर्दी या दिन में धूप या ठंड के कारण भी तुलसी के पत्ते टूटकर गिरने लगते हैं।
- बता दें कि जब मिट्टी में कीड़े हो जाते हैं या खाद्य खराब हो जाती है तो इस कारण भी तुलसी के पत्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके चलते तुलसी के पत्ते गिरकर टूटने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति को कीटनाशक दवाओं का उपयोग करना चाहिए, जिससे कि पौधे कमजोर ना पड़ें। आप नीम का पानी भी मिट्टी में डाल सकते हैं। नीम का पानी कीटनाशक के रूप में काम करता है और यह कीड़े मकोड़े से राहत दिला सकता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 22:49 IST