अपडेटेड 27 August 2025 at 07:58 IST

Aaj Ka Rashifal: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों की बदलेगी तकदीर, बरसेगी बप्पा की कृपा, आर्थिक तंगी भी होगी दूर; पढ़ें आज का राशिफल

गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर कई राशियों पर बप्पा की कृपा बरसेगी। किन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी आर्थिक तंगी होगी दूर, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal: आज गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर कई राशियों पर बप्पा की कृपा बरसेगी। आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा। वहीं वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आएगा। अन्य राशियों का हाल जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। बप्पा की कृपा आप पर बरसेगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज के दिन कारोबार में लाभ मिलने की उम्मीद है। भगवान गणेश की कृपा से करियर में तेजी देखने को मिल सकती है। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

कारोबार में तेजी आने से आर्थिक परेशानी दूर होने के आसार हैं। लव लाइफ में अच्छी खबर मिल सकती है। सही राह मिलने से जीवन में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन नई संभावनाओं और सकारात्मक बदलावों के संकेत दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई खास अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। निजी जीवन में गतिविधियां सुखद रहने के अनुमान हैं। घर में प्रेम का माहौल कायम रहेगा।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपकी तकदीर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। धन-धान्य में बढ़ोतरी के आसार हैं। नए संपर्कों और संचार लाभ मिल सकते हैं। रिश्ते में अनुभल लेना लव लाइफ के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए आतुर रहें। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। आज कुछ पुराने मामलों को नए सिरे से समझने की कोशिश करें, रिश्तों में मधुरता लौट आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज बप्पा आप पर मेहरबान रह सकते हैं। आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और विद्या के माध्यम से धन कमाने में सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में लगन और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन कई संभावनाओं से भरपूर रहेगा। आप अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करें। रिश्तों में जुड़ाव और गहराई महसूस होगी। आपको अपनी इच्छाओं के प्रति स्पष्टता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज आपको नए अवसर मिलेंगे। साथ ही नई दोस्ती और रिश्ते भी स्थापित होंगे। आज आपकी सोच और योजनाएं बेहतर साबित हो सकती है। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें और लक्ष्य के प्रति सजग रहें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आपका सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। आज हर तरह के नए अनुभवों का आनंद लें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। मौज-मस्ती करें और परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। आज किसी के माध्यम से आपके बड़े काम बन सकते हैं। भूमि की खरीदारी करने के लिए दिन शुभ है। वाहन का सुख भी मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: क्या है गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त? जानिए नियम और पूजा विधि
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 August 2025 at 07:58 IST