अपडेटेड 21 June 2025 at 09:07 IST

Aaj Ka Rashifal: किसी के लिए दिन होगा फलदायक तो किसी के लिए चिंताजनक, 21 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल?

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किस राशि वालों के लिए क्या संकेत लेकर आया है, जानिए इस दैनिक राशिफल में।

Rashifal
ज्योतिष के मुताबिक इस हफ्ते के 4 से 10 तारिख तक कुछ राशि के जातकों को कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal: हमारे जीवन में सुख-दुख, लाभ-हानि और अवसरों को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति प्रभावित करती है। ऐसे में आज का दिन किस राशि वालों के लिए क्या संकेत लेकर आया है, जानिए इस दैनिक राशिफल में।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्यार के मामले में दिन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्यार के लिहाज से दिन अनुकूल है।  

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आप अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें। काम में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आप पर किसी काम का दबाव हो सकता है। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन से पहचान बढ़ सकती है।  

Advertisement

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज पैसे से जुड़े अच्छे योग बन रहे हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। लक्ष्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।

Advertisement

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा।  करियर और प्यार में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। अपने दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश करें। सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आप अपने दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश करें। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज परिवार में खुशियां दस्तक दे सकती है। पार्टनर संग कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों से बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj: राधा रानी के 28 नाम जप करने से पूरी होती है मनोकामना?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 June 2025 at 09:07 IST