अपडेटेड 23 January 2026 at 08:37 IST
Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को मिलेगी करियर से जुड़ी खुशखबरी, कई राशियों की लव लाइफ में आएगी मधुरता; पढ़ें अपना राशिफल
कई राशियों के लोगों के लिए आज का दिन काफी खास है। ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से आज का दिन बेहद सुखद और रोमांचक रहेगा। क्या आज किस्मत आपका साथ देगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे या नहीं? जानिए आज का अपना राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज 23 जनवरी 2026 को माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं। गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है।
तुला आज का राशिफल (Tula Horoscope Today )
आज 23 जनवरी 2026 को माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं। गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से आज का दिन बेहद सुखद और रोमांचक रहेगा।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
मेष राशि वाले अगर शादीशुदा हैं तो रिश्ते में धैर्य बनाए रखें। छोटी बातों पर बहस से बचें और संवाद बढ़ाएं। अविवाहितों को नए रिश्ते में कदम रखने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। यह समय अपनी भावनाओं का पुनर्मूल्यांकन करने का है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज प्रेम का दिन सुखद रहेगा। रिश्ते में समझ और गर्मजोशी बढ़ेगी। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। अपने साथी के लिए दिल में प्यार महसूस करें और रिश्ते में नया उत्साह लाएं।
Advertisement
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
प्यार की तलाश में लगे मिथुन राशि वालों को आज किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है। पुरानी शिकायतें भुलाकर नया अध्याय शुरू करें। आपकी रचनात्मकता आज आपको आकर्षक बनाएगी, जैसा कि चिराग दारूवाला बताते हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि में आज रोमांटिक रिश्तों में चुनौतियां आ सकती हैं। पुराना विवाद या गलतफहमी उभर सकती है। मूड चिड़चिड़ा रह सकता है, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें। साथी की भावनाओं को समझें।
Advertisement
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
सिंह राशि वालों का प्रेम जीवन आज सुखद रहेगा। साथी के साथ बंधन मजबूत होगा और संवाद रचनात्मक बनेगा। रोमांटिक मुलाकातें होंगी। अनुभव साझा करने से रिश्ता गहरा होगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
सिंगल कन्या राशि वालों के लिए नया रिश्ता शुरू करने का सही समय नहीं है। अनिश्चितता और मूड स्विंग्स हो सकते हैं। खुद को समझें और आंतरिक चिंताओं को दूर करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के रिश्ते में मतभेद हो सकते हैं। साथी से खुलकर बात करें और शब्दों का चयन संवेदनशील रखें। सच्चा प्यार मुश्किलों को पार कर सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
अविवाहित धनु राशि वालों को आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है। नए संबंध बनने की संभावना कम है। यह समय खुद पर विचार करने का है। चुनौतियां सबक सिखाती हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मकर राशि में आज प्रेम का दिन सुखद और रोमांचक रहेगा। रिश्ते गहरे होंगे और बातचीत मधुर बनेगी। कोशिशें सकारात्मक परिणाम देंगी।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों को साथी के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा। भावनाएं साझा करने से रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों के लिए मस्ती भरे पल आएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मीन राशि में रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। संवाद की कमी से गलतफहमियां बढ़ेंगी। ऐसे में धैर्य रखें और विचार स्पष्ट साझा करें। अपनी बात रखने के लिए अपने साथी से खुलकर बात करें। ध्यान रहे शब्दों का चयन संवेदनशीर रहे। साथ ही खुद को समझे और अंदर की चिंताओं को दूर करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 January 2026 at 08:37 IST