अपडेटेड 9 October 2024 at 07:15 IST

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th October: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
zodiac signs
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। ज्यादा खर्च से बचें और संपत्ति खरीदने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। रिश्तों को खुद पर हावी न होने दें। परिवार का साथ मिलेगा और घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की का योग है। नए लोगों से मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में हर काम को ध्यान से करें और बिजनेस में फैसला लेने से पहले सोचें। मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा पर जाने का योग है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें और रिश्तों को वक्त दें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में भारी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। मन को शांत रखें, वरना मन-मुटाव हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें और रिश्तों को वक्त दें। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। आज कई दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी की सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान के आसार हैं, इसलिए आज धन निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को काम के लिए सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है, लेकिन पैसों के लेनदेन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन बिजनेस में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज मेहनत का दिन साबित हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए बड़े निवेश से बचें। ऑफिस में टीम के साथ तालमेल बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है, और लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी के साथ बहस से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। अपने डर पर काबू रखें। रुके हुए काम बनेंगे और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मन को शांत रखें और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Makhana Snack For Navratri: नवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाने का ये इजी और हेल्दी नमकीन स्नैक, खाते ही आ जएगा मजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 07:15 IST