Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में मुनाफा, चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9th January 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 9 जनवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप नया वाहन खरीद सकते हैं, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन किसी को कर्ज देने से बचें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
आज के दिन बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी में तारीफ मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के लिए पूरा बजट तैयार करें। आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन दूसरों की बातों में न आएं। मानसिक तनाव हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। कानून के मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभ होगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। काम की सराहना मिलेगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें।
कन्या राशि (Virgo)
आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय न लें। ऑफिस में टीम के साथ अच्छे संबंध रखें। परिवार के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज दिन भर भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। पैसों का लेन-देन से बचें। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। घर में कहासुनी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा, लेकिन सेहत में थोड़ी समस्या हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। पुरानी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा खर्च न करें। आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा। बिजनेस में कोई खास लाभ नहीं होगा। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें, हल्की खांसी या जुकाम हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। सेहत में कुछ दिक्कत हो सकती है। नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।