अपडेटेड 7 March 2025 at 07:28 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन; पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 7th March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 7 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं, तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। किसी विवाद से परेशान हो सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें और विवाद से बचें। रिश्तों को समय दें, सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और नौकरी में कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी के साथ बहस से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। धन खर्च करने से पहले सोच-विचार करें और संपत्ति खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरी में भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए खर्च में सावधानी रखें। परिवार में कुछ कहासुनी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें और सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी ला सकता है। काम के कारण तनाव हो सकता है और परिवार में भी कुछ मतभेद हो सकते हैं। बिजनेस में न तो मुनाफा होगा, न ही नुकसान होगा। मन शांत रखें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है और दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। निवेश करने से पहले सोच-समझ कर फैसला लें और वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबित काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। किसी से झगड़े में न पड़ें और सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दिन भर भागदौड़ रहेगी और कुछ तनाव भी हो सकता है। विवादों से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें और लव लाइफ में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस और नौकरी दोनों में मुनाफा हो सकता है। हालांकि, बिजनेस में कोई भी फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। मानसिक तनाव हो सकता है, वाहन चलाते समय सावधान रहें और परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 07:28 IST