अपडेटेड 5 November 2024 at 07:30 IST
Aaj Ka Rashifal: आज छठ महापर्व की शुरुआत के साथ चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5th November: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 5 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
छठ पूजा पर जानिए आज का राशिफल (Today's horoscope on the auspicious occasion of Chhath Puja)
मेष राशि (Aries)
आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। झगड़ों से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
आज दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। मन अशांत रहेगा, इसलिए ज्यादा बातों से बचें। व्यापार में नुकसान हो सकता है, लेकिन ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार होने के योग हैं। किसी कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के साथ सलाह-मशविरा करें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। बड़ा निवेश करने से पहले विचार करें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कहीं घूमने जाने का भी योग बन सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। दिन में समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए खुद पर काबू रखें। नौकरी में काम की सराहना मिल सकती है, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। व्यापार में मुनाफा हो सकता है, और नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कुछ नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन शांति बनाए रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान लगाना जरूरी है। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार कर सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन नौकरी में अच्छा काम हो सकता है। छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देना ज़रूरी है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नुकसान का सामना हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 07:30 IST