अपडेटेड 26 January 2025 at 06:55 IST
Aaj Ka Rashifal: आज गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपका दिन? बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26th January 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 26 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं और मानसिक तनाव से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं, तो आज राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने का मन बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए खर्चे में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। किसी बात को लेकर बेचैन हो सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा काम हो सकता है और व्यापार में खास लाभ नहीं होगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। व्यापार की चिंताएं बनी रह सकती हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ होगा। किसी को कर्ज देने से बचें। दान-पुण्य का काम करने के लिए अच्छा दिन है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सेहत में थोड़ा ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश लाभकारी हो सकता है। नौकरी में तारीफ हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और पार्टनर के साथ समय बिताएं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में भी अच्छा दिन है। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 06:55 IST