अपडेटेड 21 March 2025 at 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal: इनकी सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, इन्हें ऑफिस में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21st March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac personality traits
आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 21 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। ऑफिस में बहुत काम होगा और बिजनेस में कोई खास फायदा नहीं होगा। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। पुरानी समस्याओं को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए खर्च कम करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें और ऑफिस में टीम के साथ अच्छे से पेश आएं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। तनाव से दूर रहें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन खुशियों से भरा होगा। संतान से खुशी मिल सकती है। कोई पुराना कानूनी मामला हल हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी, किसी यात्रा पर जाने का योग है।

कन्या राशि (Virgo)
 
आज भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। कोई भी निर्णय जल्दी न लें। पैसों का लेन-देन न करें। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा का पूरा बजट तैयार करें। किसी बड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है, मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की बातों में न आएं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। लंबे समय से परेशान कर रही बीमारी में आराम मिलेगा। परिवार का साथ मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन ठीक रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन किसी को उधार न दें। धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर मन-मुटाव हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अच्छी तरह से सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)
 
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभ हो सकता है और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आपकी मेहनत की सराहना होगी। उधार देने से बचें। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ लड़ाई न करें।

मीन राशि (Pisces)
 
आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। नौकरी करने वालों को तारीफ मिल सकती है, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: कब है पापमोचनी एकादशी? नोट करें डेट, पूजा का मुहूर्त-विधि और व्रत पारण का समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2025 at 06:46 IST