अपडेटेड 20 November 2024 at 06:34 IST
Aaj Ka Rashifal: प्रेमी जोड़े हो जाएं सतर्क! आज पार्टनर के साथ हो सकता है झगड़ा, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20th March: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read
Aaj Ka Rashifal: आज यानी बुधवार, 20 नवंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा और बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। हालांकि, पार्टनरशिप में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन इसको सुलझाने के लिए बातचीत करें। दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
आज आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका मन अशांत रहेगा और आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। पैसों के लेन-देन से बचें और सोच-समझकर खर्च करें। दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय न लें।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि, बिजनेस में मुनाफा होने के संकेत हैं। किसी से लड़ाई-झगड़े में न पड़ें और शब्दों का चयन ध्यान से करें। सेहत का ध्यान रखें, ताकि शरीर में कमजोरी न आए। आज कहीं घूमने जाने का योग भी बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी और बिजनेस में भी लाभ होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, खासकर काम को लेकर। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में कुछ सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी भी यात्रा में ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज इसका सही समय है। करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी। सेहत भी सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा थकावट से बचें।
तुला राशि (Libra)
आज आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं, खासकर अगर कोई काम अधूरा है। बिजनेस में लाभ होने के योग हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि तनाव से बच सकें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में निवेश करने से मुनाफा हो सकता है, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को शांत रखें। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन थोड़ा थका हुआ महसूस हो सकता है। शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है, जैसे सिरदर्द या थकावट। नौकरी या बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना ज़रूरी है। किसी के साथ झगड़ा या बहस में न फंसें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
मकर राशि (Capricorn)
आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस या नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है, जैसे हल्की बीमारी या थकान। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ बहस या झगड़े से बचें, क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है। परिवार के मामलों में बोलने से नुकसान हो सकता है, इसलिए चुप रहना बेहतर होगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। परिवार से सलाह लेकर कोई निर्णय लें, ताकि वे आपकी मदद कर सकें। फालतू खर्चों से बचें और किसी यात्रा का आयोजन कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 06:34 IST