अपडेटेड 17 May 2024 at 12:03 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों को हो सकती है परेशानी, इनका रहेगा दिन शानदार; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17th May: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए कष्टकारी होने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों का दिन आज बेहद शानदार रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Zodiac
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 17 मई 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। हालांकि, परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज मन को शांत रखने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियों मिल सकती हैं। बिजनेस में चार लोगों से सलाह लेकर ही कोई काम करें। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करें। हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। काम का ज्यादा प्रेशर लेने से बचें। टीम मेंमबर्स के साथ बनाकर चलें। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले कई बार सोचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। हेल्थ का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानीभरा हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने से बचें वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आज निवेश करने से बचें। ज्यादा मुनाफे का लालच आपको आज भारी पड़ सकता है। हेल्थ का ध्यान रखें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में सैलरी बढ़ने का योग है। पेरेंट्स की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज आपको हर जगह से खूब लाभ मिलेगा। साथ ही आज का दिन आपके लिए मेहनत वाला दिन है। हेल्थ का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। आज आपको बिजनेस में मुनाफा होसकता है। ऑफिस में कोई भारी काम मिल सकता है। आज किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से बचें। धैर्य से काम लें। वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। फैमिली के साथ टाइम जरूर बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस की वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी में काम को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। यात्रा करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन बेहद खर्चीला होने वाला है। गुस्से में आज कोई भी निर्णय न लें वरना आपको पछताना पड़ सकता है। ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। परिवार के साथ तालमेल में समस्या आ सकती है। विद्यार्थी हैं तो आज मन लगाकर पढ़ाई करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनों का ख्याल जरूर रखें। बिजनेस में लॉस हो सकता है। आज नौकरी करने वाले फ्री होकर अपने हिसाब से काम कर सकते हैं। हेल्थ का ध्यान रखें। आज कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेस में अगर सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो आपको मुनाफा मिल सकता है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। हेल्थ का खास ध्यान रखें। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। 

ये भी पढ़ें: Skin Sunburn Tips: धूप से झुलस गई है स्किन? अपनाएं ये असरदार टिप्स, फौरन मिलेगी राहत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 May 2024 at 06:13 IST