अपडेटेड 12 November 2024 at 06:20 IST

Aaj Ka Rashifal: यात्रा पर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, अनहोनी के हैं संकेत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12th November: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
zodiac signs
आज का राशिफल | Image: X

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 12 नवंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन बिजनेस में लाभ मिलेगा। किसी को कर्ज देने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, तो आराम करें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वाले आज कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। पहले से अपनी योजना और बजट तैयार रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। दूसरों की बातों से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में फायदा हो सकता है और बिजनेस में भी मुनाफा होगा। काम की सराहना होगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए आज नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपको खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से बचें और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि के लोग थोड़े व्यस्त रहेंगे। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें, खासकर पैसे से जुड़ी बातें। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन नौकरी में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। घर में किसी बात पर तकरार हो सकती है, ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज धनु राशि के लिए खुशियों से भरा दिन है। संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में कोई हल निकलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में भी अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है, तो शांत रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए पैसों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में ज्यादा काम होगा और परिवार में मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, खासकर खांसी या जुकाम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Dry Hair Care: रूखे बेजान बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाएंगे ये टिप्स

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 November 2024 at 06:20 IST