अपडेटेड 9 September 2025 at 08:03 IST

09 September 2025 Date Astrology: आज 9-9-9 नंबर का बन रहा है महासंयोग, जरूर करें ये ज्योतिष उपाय; वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

09 September 2025 Date Astrology: क्या आपने आज की तारीख देखी? आज 09 तारीख 9 महीना और साल 2025 यानी कि अगर इसे जोड़ा जाए तो यह भी 9 नंबर बनेगा। ऐसा योग शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव लेकर आया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य से 09-09-09 नंबर के इस संयोग के बारे में जानते हैं।

09 September 2025 Date Astrology
09 September 2025 Date Astrology | Image: Freepik

09 September 2025 Date Astrology: आज दिनांक 9 सितंबर 2025 है और मंगलवार का दिन है। आज का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद विशेष और प्रभावशाली माना जा रहा है क्योंकि आज की तारीख में एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग बन रहा है  और वो है 9-9-9 का महासंयोग। आज 09 सितंबर 09 महीना और 9 नंबर का साल है। 

इतना ही नहीं यह दिन मंगलवार का दिन है और 9 नंबर भी मंगल ग्रह से संबंधित है। 

आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के दिन के बारे में  विस्तार से जानते हैं।

क्या है 9-9-9 का संयोग?

दिनांक 09-09-2025 को अगर विस्तार से देखा जाए तो 9 नंबर मंगल ग्रह से जुड़ा है। जो ऊर्जा, पराक्रम, साहस, क्रोध का कारक है। मंगल व्यक्ति को सकारात्मक विचार, सफलता, लीडरशीप क्वालिटी देता है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा भी देता है। जिससे दुर्घटना और गुस्सा के साथ वाद-विवाद का संकेत देता है। 
दिन- 9
महीना- 9
साल (2+0+2+5)- 9

Advertisement

क्यों है आज का दिन खास?

9-9-9 का महासंयोग बेहद दुर्लभ होता है और इसे ऊर्जा का विस्फोटक दिन माना जाता है। यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, पुराने विवादों के समाधान और आत्मशक्ति के लिए बेहद उत्तम दिन माना गया है। वहीं अगर इसका सही से उपयोग नहीं किया गया तो व्यक्ति को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 09 September 2025: आज इन 4 राशियों को निवेश से होगा लाभ, नए अवसरों की होगी प्राप्ति; जानें कैसा रहेगा आपका दिन 

Advertisement

आज 09-09-09 पर करें ये ज्योतिष उपाय

  • आज हनुमान चालीसा का पाठ विधिवत रूप से करें। 
  • इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें और लाल धागा पहनें। यह मंगल ग्रह का कारक माना जाता है।
  • आज के दिन मसूर की दाल और तांबे के बर्तन का दान विशेष रूप से करें। यह ग्रहदोष को कम करता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है। 
  • इस दिन आप नमक से अपनी नजर उतारें। इससे नकारात्मक ऊर्जा के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। 
  • आज के दिन अपने वाहन सावधानी से चलाएं। लरना दुर्घटना होने की संभावना है।

आज किन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए?

  • जिस भी व्यक्ति की कुंडली में मंगलदोष है उन्हें सावधान रहे की जरूरत है। 
  • जिनका जन्म 9,18, या 27 तारीख को हुआ है, वह आज थोड़ी सी सावधानी बरतें। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 September 2025 at 08:03 IST