अपडेटेड 12 December 2023 at 07:55 IST
Tilak Benefits: माथे पर क्यों लगाया जाता है Tilak? जानिए इसका Dharmik महत्व
Tilak Benefits: अगर आप भी माथे पर तिलक लगाते हैं तो आपको इसके धार्मिक महत्व के बारे में जान लेना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tilak Benefits: हिंदू धर्म में कई तरह के रीति-रिवाज और परंपराएं आदि हैं, जिन्हें इस धर्म के लोग बेहद खास मानते हैं। सनातन धर्म में पूजा-पाठ करना काफी अहम माना जाता है। इस दौरान माथे पर तिलक (Tilak) लगाने की परंपरा होती है। आपने देखा होगा कि किसी भी कथा या विशेष पूजा या मंदिर में देवी-देवता के दर्शन करते समय पुजारी सबसे पहले माथे पर एक लंबा सा तिलक लगाते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग घर से निकलते समय रोजाना माथे पर चंदन या लाल तिलक लगाकर निकलते हैं। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर हम माथे पर तिलक क्यों लगाते हैं और इसका धार्मिक महत्व क्या होता है?
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- हिंदू धर्म में तिलक लगाने का विशेष महत्व
- क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक?
- जानिए तिलक लगाने का धार्मिक महत्व
दरअसल, सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही बिना माथे पर तिलक लगाए कोई भी पूजा हिंदू धर्म में अधूरी मानी जाती है, इसलिए इस धर्म में किसी भी तरह के पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है।
वहीं, तिलक लगाने से कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। इतना ही नहीं, सामान्य दिनों या फिर किसी विशेष व्रत-त्योहार के दौरान तरह-तरह के तिलक का प्रयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा लाभकारी चंदन का तिलक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चलिए जान लेते हैं कि माथे पर तिलक क्यों लगाते हैं और इसके फायदे क्या होते हैं।
Advertisement
माथे पर तिलक लगाने का धार्मिक महत्व
- माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आता है।
- इसे रोजाना लगाने से अटके या बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
- माना जाता है कि सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है।
- मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर माथे पर तिलक लगाने से दुखों और कष्टों का नाश होता है।
- तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है।
- माथे पर लम्बा तिलक लगाने से मन में शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक का संचार होता है।
- अगर आप गुरुवार के दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाते हैं तो धार्मिक मन्याता के अनुसार आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 12 December 2023 at 07:55 IST