अपडेटेड 4 February 2024 at 19:03 IST
Horoscope: इन राशियों पर चढ़ेगा प्यार का खुमार, Valentine's Day पर खत्म होगी जीवनसाथी की तलाश
Astrology के मुताबिक इस साल Valentine Day पर 4 राशियों के जीवन में प्यार की बहार आने वाली है। साथ ही जीवनसाथी की तलाश भी खत्म होगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Valentine's Day 2024 Horoscope: जिस दिन का प्रेमी जोड़ों को बेसब्री से इंतजार रहता है उस दिन को आने में अब बस कुछ ही दिन और बचें हैं। वहीं 7 तारीख से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। एक तरफ जहां प्यार के हफ्ते की शुरुआत होने जा रही है, वहीं दूसरी तर मंगल राशि परिवर्तन करते हुए धनु से मकर में प्रवेश कर जाएंगे और बुध और सूर्य साथ में युति संबंध बनाएं। जिसका सीधा असर कई राशियों की लव लाइफ पर पड़ने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस साल वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) के खास मौके पर 4 राशियों के जीवन में प्यार की बहार आने वाली है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की राशि के आधार पर ही उसका लव लक काम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी 4 राशियां है जिनके जीवन में वैलेंटाइन डे प्यार की बहार लेकर आने वाला है।
Valentine's Day पर इन राशियों की जीवनसाथी की तलाश होगी खत्म
वृषभ राशि
इस राशि के 7वें भाव पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव है। इस राशि के जातक किसी नए प्रेम संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल है उनके जीवन में नए पार्टनर का आगमन होगा और जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग इस Valentine's Day पर प्यार में गोते खाएंगे। इन्हें पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा साथ ही दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होगा।
Advertisement
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को नया जीवनसाथी मिलेगा। जो लोग पहले से रिश्ते में है उनका रिलेशनशिप विवाह में तब्दील हो सकता है।
Advertisement
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को प्यार के मामले में इस Valentine's Day सरप्राइज मिल सकता है और जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उनका प्यार और अधिक गहरा हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 February 2024 at 18:20 IST