Surya Gochar 2026: सूर्य का महागोचर... 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग

17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और शुक्रादित्य जैसे शक्तिशाली राजयोगों का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति का शुभ प्रभाव कुछ भाग्यशाली राशियों पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं।

Surya Gochar 2026: सूर्य का महागोचर... 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग
Surya Gochar 2026: सूर्य का महागोचर... 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग | Image: Meta AI

17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्यदेव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से तुला राशि में एक बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, तुला राशि में शुक्र और बुध ग्रह पहले से ही स्थित हैं, जिससे वहां 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बना हुआ है।

अब सूर्य के प्रवेश करते ही बुध के साथ 'बुधादित्य राजयोग' और शुक्र के साथ 'शुक्रादित्य राजयोग' का निर्माण होगा। एक साथ बनने वाले ये तीन बड़े राजयोग मुख्य रूप से तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं।

सिंह राशि 

सूर्य का यह गोचर आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि लाएगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को इन्क्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। कारोबार में किसी बड़ी उपलब्धि के योग हैं। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

तुला राशि 

सूर्य का गोचर इसी राशि में हो रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए सबसे अधिक फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। एक से अधिक माध्यमों से धन आगमन के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। धैर्यपूर्वक निर्णय लेने से बड़ी सफलता मिलेगी।

Advertisement

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है।आपकी आमदनी में सुधार होगा और कामकाज से जुड़ा बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें - 400 करोड़ के धमाके के बाद तेलुगू में आ रहा 'हनुमान अंश', ट्रेलर और रिलीज डेट जारी
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड