अपडेटेड 3 March 2026 at 22:04 IST
Navpancham Rajyog 2026: होली के बाद गुरुदेव बृहस्पति बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों का लगेगा जैकपॉट; होगा धन लाभ
Surya Guru Gochar 2026: नवपंचम राजयोग को भाग्य और बुद्धि का मेल माना जाता है। जब गुरु और सूर्य जैसे प्रभावशाली ग्रह शुभ स्थिति में आते हैं, तो व्यक्ति को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Surya Guru Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्ञान, विवाह, संतान, धन, भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। जब भी गुरु की स्थिति बदलती है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।
इस समय गुरु अतिचारी गति से चलते हुए मिथुन राशि में विराजमान हैं और 5 मार्च 2026 को रात 10:41 बजे के बाद गुरु और सूर्य एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे। इस खास स्थिति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह पंचम (5वें) और नवम (9वें) भाव के संबंध में आते हैं, तब नवपंचम राजयोग बनता है। यह योग कई राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है, लेकिन खासकर 3 राशियों के लिए यह किसी जैकपॉट से कम नहीं माना जा रहा है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग काफी शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। करियर में लंबे समय की मेहनत का फल मिल सकता है। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। साथ ही, व्यापार में लाभ और सट्टेबाजी से भी फायदा मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। इसके अलावा पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ में रिश्तों में मधुरता रहेगी। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए यह नवपंचम राजयोग बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान करियर में सफलता के प्रबल योग हैं। नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या इंसेंटिव के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा आय में बढ़ोतरी के कई मौके मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत की बात करें ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
Advertisement
नवपंचम राजयोग में क्या है खास?
नवपंचम राजयोग को भाग्य और बुद्धि का मेल माना जाता है। जब गुरु और सूर्य जैसे प्रभावशाली ग्रह शुभ स्थिति में आते हैं, तो व्यक्ति को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए सही और सटीक फलादेश के लिए व्यक्तिगत ज्योतिषीय सलाह लेना बेहतर रहता है। फिलहाल, होली के बाद का समय इन तीन राशियों के लिए खुशियों और तरक्की के नए दरवाजे खोल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 22:04 IST