अपडेटेड 6 April 2024 at 20:12 IST

Surya Grahan 2024: साल के पहले सूर्यग्रहण पर 54 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इसका क्या होगा प्रभाव?

नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं इस ग्रहण को लेकर काफी डरे हुए हैं क्योंकि यह 54 साल बाद पड़ रहा है।

Surya Grahan
सूर्य ग्रहण पर 54 साल बाद दुर्लभ संयोग | Image: Freepik

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण काफी दिनों से चर्चा में है। इसके पीछे पहली वजह है यह कि यह चैत्र नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले लगना वाला है, दूसरा इस तरह का सूर्य ग्रहण करीब 54 साल बाद लगने जा रहा है और इस दिन कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसे लेकर लोग काफी डरे हुए हैं। साथ ही ग्रहण Grahan) को लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल भी हैं। ऐसे में आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि (Navratri) के ठीक एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने वाला है। इस दिन सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा। अमावस्या तिथि पर लगने वाला यह ग्रहण 5 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। वहीं साल के पहले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) पर कई तरह के दुर्लभ संयोग भी बनेगा। तो चलिए जानते हैं यह कौन-कौन से संयोग लेकर आ रहा है और इसका लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो आधी रात को 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि यह भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा।

Surya Grahan पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण 54 साल बाद लगने जा रहा है। ऐसे में इस दौरान कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। 
  • पहला यह 50 सालों के बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।
  • साल 2024 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था।
  • 8 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। यानी की दिन में भी रात हो जाएगा। 
  • दुनिया के जिन हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण लगेगा वहां सौर मंडल में मौजूद शुक्र और गुरु भी देखे जा सकेगा।

Surya Grahan 2024 का राशियों पर पड़ेगा कैसा असर?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका असर 12 की 12 राशियों पर जरूर पड़ेगा। शास्त्रों के मुताबिक मेष, वृश्चिक, कन्या, कुंभ और धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इन राशि के लोगों को नौकरी, व्यापार और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Surya Grahan 2024: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये राशियां हो सकती हैं मालामाल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 20:12 IST