अपडेटेड 8 April 2024 at 20:27 IST

Surya Grahan 2024: कुछ ही देर में शुरू होगा साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, कहां-कहां दिखेगा?

साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने में अब बस कुछ समय ही और बचा है। इसके लगने के पहले जानते हैं कि यह कहां-कहां दिखाई देने वाला है।

Surya Grahan
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? | Image: Freepik

Kaha kaha Dikhai Dega Surya Grahan: साल का पहला और सबसे लंब सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। यह ग्रहण कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 54 सालों के बाद इतना लंबा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) लगने जा रहा है। यह 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार की रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा सूर्य ग्रहण 54 साल पहले 1970 में दिखा था। ऐसे में इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं, कि आखिर यह कब से शुरू होगा और खत्म, यह कहां-कहां दिखाई देगा। क्या इसका सूतक काल (Sutak Kaal) भारत में मान्य होगा कि नहीं वगैरह-वगैरह। तो चलिए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

सूर्य ग्रहण कब लगता है?

वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्रहण (Grahan) लगना एक खगोलीय घटना है। यह अक्सर अमावस्या तिथि को ही होती है। जब पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद इन दोनों के बीच आ जाता है, तो पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

कब लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024)

यह ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार की रात  9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

Advertisement

कहां-कहां दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।

क्या भारत (India) में सूतक काल मान्य होगा?

8 अप्रैल को लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… 54 साल बाद लगने जा रहा है साल का सबसे लंबा Surya Grahan, सूतक काल में क्या करें क्या नहीं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 20:27 IST