Surya Gochar 2026: वृषभ में सूर्यदेव करेंगे गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, कमाई के खुलेंगे रास्ते

Lucky Zodiac Signs 2026: 15 मई 2026 से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कई लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला है। खासतौर पर चार राशि वालों के लिए यह समय धन, सफलता और खुशियों से भरा रह सकता है।

surya-gochar--may-2026 lucky zodiac signs-sun-transit-vrishabh-rashi-singh-vrishchik-meen-income boosts money in life
सूर्य गोचर 2026 | Image: AI

May 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। 15 मई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र को धन, वैभव और सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है।

इस खास गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, जिससे आपको खास लाभ मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद या वाहन का सुख मिल सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही, परिवार, खासकर माता की ओर से सहयोग मिलेगा। आपके लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं, इसलिए इस गोचर का असर और भी खास रहेगा। इस दौरान घर-परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही, धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी काफी संतुलित और खुश महसूस करेंगे।

Advertisement
Uploaded image

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं। इस दौरान रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। नई निवेश योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। इस दौरान करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। काम के प्रति ईमानदारी और मेहनत बढ़ेगी। अतिरिक्त स्रोत से धन मिल सकता है। इसके अलावा परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवन को देखने का नजरिया भी इस दौरान सकारात्मक होगा।

Advertisement

15 मई 2026 से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कई लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला है। खासतौर पर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह समय धन, सफलता और खुशियों से भरा रह सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Budh Gochar 2026: 13 मई को कुबेर की दिशा में होंगे बुध, बदलती चाल से इन 4 राशियों की बढ़ेगी आमदनी; होगा धन लाभ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड