Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्यदेव मेष राशि में जल्द करने जा रहे हैं प्रवेश, ये 3 राशि जल्द होंगे धनवान
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं अब ये जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है और सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है, तो 12 राशियों के जीवन पर इसका शुभ और अशुभ असर पड़ता है। साल 2026 में सूर्य देव का सबसे शक्तिशाली गोचर होने जा रहा है, जब वे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि में सूर्य का होना 'मेष संक्रांति' कहलाता है, जिसे देश के कई हिस्सों में सौर नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस गोचर की तिथि और उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान अपार धन और सफलता मिलने वाली है।
कब होगा सूर्य गोचर?
हिंदू पंचांग के हिसाब से सूर्य देव 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर मीना राशि से निकलकर मेष राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 15 मई 2026 को सूर्य इसी राशि में पहने वाले हैं।
सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को होगा धन लाभ
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
Advertisement
सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। मेष राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए भाग्योदय लेकर आया है। शेयर बाजार या पुराने निवेश से आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं।
Advertisement
सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ
सूर्य गोचर से धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर भाग्यशाली रहने वाला है। आप सूर्यदेव को जल जरूर दें। सूर्य का मेष राशि में आना नई ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। आप संयम से काम लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।